फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Chamad road will be constructed at a cost of one crore rupees.

Bulandshahar News: एक करोड़ की लागत से होगा चामड़ मार्ग का निर्माण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Chamad road will be constructed at a cost of one crore rupees.
सिकंदराबाद में खस्ताहाल चामड़ मार्ग। संवाद
सिकंदराबाद। पालिका परिषद एक करोड़ की लागत से चामड़ मार्ग का निर्माण कराएगी। जिसके लिए टेंडर पास हो चुका है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मार्ग के बनने से नगरवासियों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


चामड़ मार्ग गुलावठी रोड से नगर के लिए संपर्क मार्ग है। वहीं गुलावठी रोड पर पड़ने वाले गांवों के लोग भी चामड़ मार्ग से होकर आते-जाते हैं। सालों से मार्ग के खस्ताहाल होने के कारण हमेशा चामड़ मार्ग पर जलभराव रहता है।
विज्ञापन

इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हाल ही में पालिका ने मार्ग के कुछ भाग पर सीसी रोड का निर्माण कराया था मगर शेष मार्ग के खस्ताहाल होने के कारण वाहन चालकों को राहत नहीं मिल पा रही थी। पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित ने बताया कि चामड़ मार्ग के शेष भाग का एक करोड़ की लागत से निर्माण कराया जाएगा। टेंडर पास हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed