{"_id":"681e3609406fdf171503410c","slug":"chairperson-of-uttar-pradesh-state-women-commission-heard-complaints-and-gave-instructions-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-133717-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने सुनीं शिकायतें, दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने सुनीं शिकायतें, दिए निर्देश
विज्ञापन
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. बबीता चौहान ने शुक्रवार को जिले में पहुंचकर महिला जनसुनवाई की। इस दौरान दस महिलाएं शिकायतें लेकर उनके पास पहुंची और न्याय की गुहार लगाई है। अध्यक्ष ने तत्काल शिकायतों के निस्तारण के आदेश दिए हैं। अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कन्या जन्मोत्सव मनाया और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। आंगनबाड़ी केंद्र और जिला महिला कारागार में उन्होंने निरीक्षण व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए हैं।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. बबीता चौहान शुक्रवार को जिले में पहुंची और उन्होंने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में महिला जन सुनवाई की।
अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने में किसी भी प्रकार की देरी न हो उनकी शिकायतों को सुनते ही उत्पीड़न के मामलों में मुकदमा दर्ज किया जाए। महिला जन सुनवाई के दौरान उनके पास दस शिकायतें आई हैं, जिसमें दहेज संबंधित, महिला उत्पीड़न और अन्य मामले सामने आए। खानपुर थाना क्षेत्र की युवती ने नरसेना थाना क्षेत्र के गांव नरेंद्रपुर निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
अध्यक्ष ने इस मामले को संज्ञान में लेकर सीओ को कार्रवाई करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में मामलों में त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए। जन सुनवाई के बाद उन्होंने महिलाओं के हित में चल रही योजनाओं की समीक्षा करते हुए ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को योजनाओं से जोड़ने के लिए अफसरों को निर्देश दिए हैं। इसके बाद उन्होंने मिर्जापुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और गर्भवती महिला व कुपोषित बच्चों को समय से पोषाहार देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
जिला महिला कारागार में निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और अधिकारियों को समय से समस्त सुविधा देने के निर्देश दिए हैं।