फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Census: All government employees will also do self census, letter sent to department heads

जनगणना : सभी सरकारी कर्मचारी भी करेंगे स्वगणना, विभागाध्यक्षों को भेजा पत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। स्वगणना का ग्राफ बढ़ाने के लिए सभी सरकारी विभागों के प्रमुखों को अपने-अपने विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की स्वगणना कराने के लिए पत्र भेजा गया है। अब तक जिले में करीब 38 हजार लोग स्वगणना कर चुके हैं। सात मई से चल रही स्वगणना 21 मई तक चलेगी।
विज्ञापन

जिला जनगणना अधिकारी एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि स्वगणना बढ़ाने के लिए प्रशासन की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की स्वगणना कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। सभी सरकारी विभागों के विभागाध्यक्षों को पत्र भेजा गया है। सरकारी विभागों में करीब 20 हजार कर्मचारी हैं। वरिष्ठ कोषाधिकारी को भी सभी पेंशनरों, पारिवारिक पेंशनरों की स्वगणना कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

22 मई से प्रगणक घर-घर जाकर आवास गणना करेंगे। प्रगणक के घर पहुंचने पर स्वगणना की आईडी देनी होगी। इसके अलावा नागरिक को दोबारा से अन्य कोई प्रमाण पत्र नहीं देना होगा। यदि स्वगणना के दौरान कोई त्रुटि हो गई है, तो प्रगणक उसमें संशोधन करके दी गई जानकारी को सत्यापित करेंगे। प्रगणक के सत्यापन के बाद स्वगणना को स्वीकार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनगणना के लिए जनपद को 6320 ब्लॉकों में बांटा गया है। आठ हजार प्रगणकों की तैनाती की गई है। स्वगणना की निगरानी के लिए जनपद को 24 चार्ज में बांटा गया है। तहसीलों में नायब तहसीलदार को चार्ज अधिकारी, निकायों में अधिशासी अधिकारी को चार्ज अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed