फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   CCTV cameras installed on Ghats, preparations for Kanwar fair in full swing

Bulandshahar News: घाटों पर लगाए गए सीसीटीवी, कांवड़ मेले की तैयारियां तेज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। अनूपशहर नगर पालिका अध्यक्ष ने सावन माह की कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सुबह छह बजे से 11 बजे तक करीब 10 किलोमीटर पैदल चलकर आधा दर्जन से अधिक गंगा घाटों का निरीक्षण किया। बताया कि घाटों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम भी बना दिया गया है।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने गंगा पुल से मस्तराम घाट तक का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सभी घाटों पर साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। ड्यूटी पर तैनात सफाई कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बताया की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर नगर पालिका ने कई विशेष इंतजाम किए हैं। सभी गंगा घाटों पर अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है। घाटों पर आईपी एड्रेस वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। नगर पालिका में एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए सभी घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग की गई है। अतिरिक्त गोताखोर और नाव तैनात किए गए हैं। कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा के लिए भी इंतजाम किए गए हैं। पालिका अध्यक्ष ने अनूपशहर-अलीगढ़ मार्ग, अनूपशहर बाईपास मार्ग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि 21 से 23 जुलाई तक लगने वाले कांवड़ मेले की तैयारियां जारी हैं। कांवड़ लेने के लिए आने वाले कांवड़ियों के लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed