फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   CCSU examination

सीसीएसयू : 38 केंद्रों पर आज से करीब 30 हजार देंगे परीक्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
CCSU examination
सीसीएसयू : 38 केंद्रों पर आज से करीब 30 हजार देंगे परीक्षा
विज्ञापन

बुलंदशहर। सीसीएसयू की यूजी-पीजी कक्षाओं की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। परीक्षा कराने के लिए जिले में 38 केंद्र बनाए गए हैं, इसमें करीब 30 हजार छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए नोडल सेंटरों के माध्यम से केंद्रों पर परीक्षा संबंधित सामग्री पहुंचा दी गई है। नकल विहीन कराने के लिए केंद्रों पर उड़न दस्तों का गठन कर दिया गया है। चार पालियों में परीक्षा का आयोजन होगा। पहली पाली सुबह सात बजे शुरू होगी। साथ ही कोविड नियमों का पालन करते हुए परीक्षार्थियों को केंद्रों पर पहुंचना होगा।
बीए, बीएससी, बीकॉम और एमएससी एम.कॉम की परीक्षाओं को चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ द्वारा मार्च माह में शुरू कराया गया था। कोरोना संक्रमण के कारण केवल एक पेपर हो सका था, बाद में विवि ने सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। इसके बाद अब परीक्षाओं का आठ जुलाई से आयोजन शुरू होगा। जानकारी के अनुसार बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्रों को प्रमोट कर दिया गया है बाकि अन्य परीक्षाएं होंगी। इसमें यूजी एवं पीजी प्राइवेट-रेगुलर छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षा कराने के लिए विवि द्वारा जिले की सात तहसीलों में करीब 38 केंद्र बनाए गए हैं। सुबह सात से लेकर शाम पांच बजे तक सभी केंद्रों पर चार पालियों में परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन

मास्क पहनकर आना होगा अनिवार्य
कोरोना संक्रमण के बीच हो रही परीक्षाओं के दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। विवि ने इसके लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा के आयोजन से पूर्व बुधवार को डीएवी डिग्री कॉलेज समेत अन्य केंद्रों पर सैनिटाइजेशन किया गया। वहीं, परीक्षा संपन्न होने के बाद प्रत्येक कक्ष को सैनिटाइज भी किया जाएगा। साथ ही परीक्षा में शामिल होने वाले प्रत्येक परीक्षार्थी को मास्क पहनकर आना अनिवार्य होगा अन्यथा उन्हें परीक्षाओं में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीएसयू की यूजी एवं पीजी की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो रही हैं। केंद्रों पर परीक्षा कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। विवि की गाइडलाइन के अनुसार सभी केंद्रों पर परीक्षाएं होंगी। परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान कोविड के नियमों का पालन अवश्य करें। प्रत्येक कक्ष को सैनिटाइज करवा दिया गया है। - डॉ. रेनू अग्रवाल, प्राचार्य डीएवी पीजी कॉलेज।

बहुविकल्पीय होंगे प्रश्न
डीएवी डिग्री कॉलेज के प्रो. वाईसी यादव ने बताया कि कोरोना के चलते बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय और तृतीय वर्ष की रेगुलर-प्राइवेट एवं पीजी में द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं इस बार चार पालियों में आयोजित होंगी। 100 बहुविकल्पीय प्रशभनों में से परीक्षार्थी को 75 प्रशभन हल करने होंगे। परीक्षा की अवधि डेढ़ घंटे की होगी।
बोले परीक्षार्थी
कोरोना को ध्यान में रखते हुए परीक्षा देंगे। परीक्षा की तैयारियां कर ली है। - सोनम श्रीवास्तव
इस बार परीक्षा का पैटर्न बदल गया है। बहुविकल्पीय प्रश्नों की तैयारी की है। - शुभी शर्मा
मार्च से पूर्व परीक्षा की तैयारियां कर ली थीं। उम्मीद है कि नंबर अच्छे आएंगे। - पूनम श्रीवास्तव
परीक्षा में कोविड गाइड लाइन के अनुसार शामिल होकर परीक्षा दूंगी। - नेहा सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed