फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   CBSE: Most of the questions in science paper were easy

सीबीएसई : विज्ञान के पेपर में अधिकतर प्रश्न रहे आसान, कुछ प्रश्नों ने उलझाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
CBSE: Most of the questions in science paper were easy
एल्पाइन प​ब्लिक स्कूल खुर्जा से विज्ञान विषय की परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी। संवाद
बुलंदशहर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बृहस्पतिवार को कक्षा 10वीं के विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों ने बताया कि अधिकतर प्रश्न आसान थे, लेकिन कुछ घुमा फिरा कर पूछे गए थे। इस कारण उन सवालों को हल करने में थोड़ी दिक्कत हुई। साथ ही सभी प्रश्न पाठ्य पुस्तकों से ही पूछे गए थे। अच्छी तैयारी करने वाले परीक्षार्थी बेहतर अंक पाएंगे।
विज्ञापन

इस समय सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। कक्षा 10वीं के विज्ञान के पेपर में पंजीकृत 10,789 के सापेक्ष हुए 10,690 शामिल हुए, जबकि 99 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान कक्षा 12वीं के टाइपोग्राफी एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन की परीक्षा में पंजीकृत 541 में से 533 ने परीक्षा दी। सभी 26 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा से पहले सभी तरह की जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, परीक्षा के पर्यवेक्षक और उड़नदस्तों ने भी केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक हुई।
विज्ञापन

परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे खिले दिखे और उन्होंने एक-दूसरे के साथ आए प्रश्नों पर चर्चा की। परीक्षा के नोडल अधिकारी और डीपीएस के प्रधानाचार्य डीएस यादव ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक चल रही है। शुक्रवार को अब सुबह 10:30 बजे से कक्षा 12वीं के परीक्षार्थियों की भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा शुरू होगी। परीक्षार्थियों को सुबह 10 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बोले परीक्षार्थी
प्रश्न पत्र देखकर तनाव दूर हो गया। जिन भी छात्रों ने एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई की, उनके लिए यह काफी अच्छा पेपर रहा। इसमें बहु विकल्पीय प्रश्न काफी रुचिकर थे। - विशाखा।
-
प्रश्न आसान, लेकिन कुछ घुमा फिरा कर पूछे गए थे। भौतिक के प्रश्न ठीक थे और उनके उत्तर लिखने में देर नहीं लगी। तीन अंक वाले प्रश्न आसान थे, जबकि दो अंक वाले प्रश्न थोड़े मुश्किल लगे। - दीया।

-
पेपर मध्यम स्तर का रहा। कुछ प्रश्न मुश्किल तो कुछ प्रश्न बिल्कुल सीधे पूछे गए थे। एक्टिविटी व डायग्राम आधारित प्रश्न भी संतुलित लगे। कोई भी प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर का नहीं था। प्रश्न पाठ्य पुस्तकों से ही पूछे गए।- ग्रेसी।
-
पेपर में अच्छे अंक पाने के लिए तैयारी जरूरी है। बॉयोलॉजी के सवाल सीधे, लेकिन लंबे थे। - गगन प्रताप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed