{"_id":"57a7915d4f1c1b86622b8955","slug":"caught-in-several-markets-recording-secretary-sitting-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्डिंग में फंसे कई मंडी सचिव, बैठी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकॉर्डिंग में फंसे कई मंडी सचिव, बैठी जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 08 Aug 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
rupee shimla
जिले की विभिन्न मंडियों से बिना टैक्स चुकाए निकल रहे धान को लेकर कई मंडी अफसर फंसते नजर आ रहे हैं। जहांगीराबाद निवासी अमित शर्मा की शिकायत पर डीएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी को रिकॉर्डिंग की सीडी भी उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन
इसमें कई मंडी अफसर कहते नजर आ रहे हैं कि यदि हेराफेरी नहीं करेंगे तो बच्चे भूखे मरेंगे क्या? जब सभी मंडियों में टैक्स चोरी का खेल चल रहा है तो फिर हम पीछे क्यों रहें? जिलाधिकारी से शिकायत के बाद मंडी अफसरों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन