फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Caught a canter carrying drums of fat, 3 soap factories seized

Bulandshahar News: चर्बी के ड्रम लदे कैंटर को पकड़ा, 3 साबुन फैक्टरी सीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली पुलिस ने बुधवार शाम एक ट्रक पकड़ा, जिसमें भारी मात्रा में जानवरों की चर्बी से भरे ड्रम लदे थे। पूछताछ के दौरान सामने आया कि यह ड्रम क्षेत्र में साबुन बनाने वाली फैक्टरी में सप्लाई किए जाने थे।
विज्ञापन


जानकारी होने पर एएसपी अनुकृति शर्मा ने अन्य विभागों की टीम के साथ संबंधित तीन फैक्टरी में छापा मारा तो वहां से भी चर्बी को गलाने वाली भटठियां मिलीं और मौके से काफी मात्रा में चर्बी बरामद हुई है। नई मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज आदेश कुमार ने बुधवार शाम चर्बी के ड्रम से भरा एक कैंटर पकड़ा। चालक से पूछताछ के बाद औरंगाबाद रोड स्थित गांव कुदेना में अरमान शॉप नाम की फैक्टरी पर छापा मारा।
विज्ञापन


छापा के दौरान मौके से 17 ड्रम चर्बी के बरामद किए गए और गोदाम और फैक्ट्री में चर्बी को गलाने की भट्ठियां मिली। आरोपी रामपाल निवासी शिवपुरी हापुड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके बाद टीम ने स्याना रोड स्थित ईंट भट्ठे के सामने नेशनल एग्रो इंपेक्स पर छापा मारा। मौके से 25 ड्रम बरामद किए गए, इसके साथ ही अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। नेशनल एग्रो इंपेक्स के संचालक कैलाश अग्रवाल निवासी स्याना रोड और शकील निवासी हापुड़ के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं, औरंगाबाद रोड स्थित कुदेना गांव के पास एक अन्य फैक्ट्री में छापेमारी की गई। जहां से पशुओं की चर्बी के 10 ड्रम बरामद किए गए। फैक्टरी संचालक सतवीर निवासी इमलिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छापेमारी के दौरान जीएसटी विभाग से असिस्टेंट कमिश्नर खंड प्रथम राहुल कुमार, पर्यावरण विभाग से क्षेत्रीय अधिकारी सपना श्रीवास्तव, मंडी चौकी प्रभारी आदेश कुमार आदि मौजृूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड पर निकलने में भी आती है बदबू
बुलंदशहर से औरंगाबाद रोड पर सीज की गई तीन साबुन फैक्ट्री के पास से निकलने के दौरान काफी बदबू का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि यहां चर्बी गला कर साबुन बनाए जाते हैं। जिससे यहां रहना भी दुश्वार होता है।


नई मंडी चौकी पुलिस ने एक चर्बी से लदे ट्रक को बुधवार शाम पड़ा था। ट्रक चालक की सूचना पर तीन फैक्टरियों पर कार्रवाई की गई है। ट्रक और फैक्टरी से बरामद माल को जांच के लिए लैब भेज जा रहा है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर फैक्टरी सीज की गई हैं। - अनुकृति शर्मा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed