फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Caught 21.40 quintal government rice

Bulandshahar News: 21.40 क्विंटल सरकारी चावल पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 09:34 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में सरकारी राशन की कालाबाजारी जारी है। विभाग इस पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। पूर्ति निरीक्षक ने पहले मिनी ट्रक से और फिर दो स्थानों से 21.40 क्विंटल सरकारी चावल पकड़ा है। मामले में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

तहसील सदर के पूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि 17 मई को सूचना मिली थी कि मिनी ट्रक में कालाबाजारी का सरकारी चावल ले जाया जा रहा है। इस पर ताजपुर रोड पर बताए गए मिनी ट्रक से 10.20 क्विंटल चावल बरामद किया गया। चालक मुर्सलीन इस चावल के संबंध में कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। मौके पर विपणन निरीक्षक को बुलाया तो चावल सरकारी पाया गया। जांच पड़ताल के दौरान चालक मुर्सलीन मौका देखकर भाग निकला। पता चला कि यह चावल बीसा काॅलोनी क्षेत्र में कालाबजारी के लिए खरीदा जाता है। इसके बाद बीसा काॅलोनी स्थित खाली प्लाट से आसिफ के माध्यम से कालाबाजारी के लिए खरीदा गया 4.20 क्विंटल सरकारी चावल पकड़ा गया। मौके से आसिफ भी भाग गया। इसी क्षेत्र से सलमान के यहां से सात क्विंटल सरकारी चावल पकड़ा गया। सलमान को भी अधिकारी नहीं पकड़ सके। आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी चावल की कालाबजारी में आसिफ निवासी मोहल्ला सराय काजी, सलमान खान निवासी बुर्ज उस्मान खान खुर्जा नगर और मुर्सलीन निवासी कमालपुर अकबरपुर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


काफी समय से चल रही कालाबाजारी
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मौके पर मिले मैक्स चालक मुकेश कुमार के बयान से पता चला है कि यह कारोबार पिछले काफी समय से चल रहा था। यहां पर सरकारी चावल का स्टॉक होता था और उसके बाद इसे अनूपशहर समेत अन्य स्थानों पर संचालित मिलों में बेचा जाता था। अब विभाग की ओर से यह पता किया जाएगा कि यह चावल कहां से लाया गया और कहां-कहां पर इसे बेचा जाता था। पिछले दिनों गुलावठी में भी सरकारी राशन पकड़ा गया था। इससे पहले अनूपशहर, सिकंदराबाद, खुर्जा, शिकारपुर, जहांगीराबाद और स्याना के अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में भी कालाबाजारी का राशन पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed