फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cash and mobile looted from bike riding father and son

Bulandshahar News: बाइक सवार पिता-पुत्र से लूटी नकदी और मोबाइल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


बीबीनगर। थाना क्षेत्र के गांव चित्सोना अल्लीपुर से बरौली वासुदेवपुर मार्ग पर रविवार देर शाम बाइक से अपने घर लौट रहे पिता- पुत्र के साथ लूट हुई। बदमाशों ने पहले पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी, इसके बाद उनसे मोबाइल व नगदी लूटकर फरार हो गए। लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। सीओ स्याना ने घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया है।


कोतवाली स्याना के गांव खाद मोहननगर निवासी प्रमोद कुमार ने बीबीनगर थाने में तहरीर देकर बताया कि रविवार को वह अपने पिता महेंद्र सिंह के साथ बाबूगढ़ छावनी किसी काम से गए थे। जहां से देर शाम वह दोनो बाइक से ही घर लौट रहे थे। रांव चित्सोना अल्लीपुर से बरौली वासुदेवपुर मार्ग पर पहुंचते ही एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिता पुत्र नीचे गिर गए। तभी बदमाशों ने महेंद्र सिंह से मोबाइल फोन व पांच हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपी शोर मचाने पर उन्हें हत्या की धमकी देकर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश की। लेकिन, कोई कामयाबी नहीं मिली। सीओ स्याना भास्कर मिश्रा ने बताया कि घटना की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के अनावरण के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed