{"_id":"64207e15c0c3bb054b080606","slug":"case-registered-against-the-bully-of-junior-engineer-bulandshahr-news-c-30-1-62674-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अवर अभियंता के धमकाने वाले के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अवर अभियंता के धमकाने वाले के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
हापुड़। एक समाचार पत्र के लखनऊ कार्यालय का ब्यूरो चीफ बताकर अवर अभियंता को फोन पर धमकाने वाले कथित पत्रकार के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
दर्ज रिपोर्ट में अवर अभियंता देवेंद्र कुमार ने बताया कि 24 फरवरी को उन्होंने टीम के साथ बुलंदशहर रोड के रहने वाले हाजी रियाज की रायल इलेक्ट्रानिक नामक दुकान पर छापा मारा था। इस दौरान दुकान स्वामी द्वारा बिजली चोरी करना पाया गया था। हाजी रियाज ने अनैतिक दबाव बनाने के लिए 24 मार्च उनके सीयूजी नंबर पर फोन किया। फोन पर एक व्यक्ति ने खुद को लखनऊ स्थित एक समाचार पत्र के कार्यालय से ब्यूरो चीफ विजय पांडेय के नाम से बात की। इस दौरान उसने हाजी रियाज की मदद करने का दवाब बनाया। विरोध करने पर आरोपी ने गाली गलौज करते हुए हत्या की धमकी भी दी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि मामले में आरोपी विजय पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।