फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   case against JE and SSO

बेलौन बिजलीघर के जेई व एसएसओ पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 10:27 PM IST
सार

बेलौन बिजलीघर के जेई व एसएसओ पर लापरवाही का मुकदमा दर्जनरौरा।बेलौन गांव में विद्युत पोल लगाने के दौरान ठेका श्रमिक की करंट की चपेट में आकर हुई मौत के मामले में विद्युत निगम की लापरवाही सामने आई है।

विज्ञापन

विस्तार

बेलौन बिजलीघर के जेई व एसएसओ पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

नरौरा। बेलौन गांव में विद्युत पोल लगाने के दौरान ठेका श्रमिक की करंट की चपेट में आकर हुई मौत के मामले में विद्युत निगम की लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर बेलौन बिजली घर के अवर अभियंता और एसएसओ के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है।
नरौरा थाना क्षेत्र में बेलौन विद्युत सब स्टेशन (33/11) पर बेलौन-बझेड़ा मार्ग के करीब कृषि क्षेत्र की लाइन पर दो खंभों के बीच अधिक दूरी होने पर पोल लगाने का कार्य शनिवार को किया जा रहा था। इस दौरान पोल खड़ा करने पर एचटी लाइन के तारों की चपेट में आने से ठेका श्रमिक वीर सिंह उर्फ वीरपाल निवासी गांव त्रिलोकपुर थाना रामघाट बुरी तरह झुलस गया। उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। मामले में गुस्साए परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शाम के समय शव को रतनपुर तिराहे पर रखकर हंगामा किया। विधायक सीपी सिंह और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर परिजनों ने रात करीब नौ बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया था। मृतक के वीर सिंह भाई दुर्गेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने बेलौन बिजलीघर के अवर अभियंता एवं एसएसओ के खिलाफ लापरवाही के कारण हादसा होने की एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विद्युत निगम की ओर से मिलने वाला आर्थिक लाभ, विधवा पेंशन, परिवार योजना आदि के जो लाभ नियमानुसार दिलाए जा सकेंगे, वह मृतक के परिवार को दिलाए जाएंगे। - प्रियंका कुमारी, एसडीएम डिबाई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed