फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Case against five including Meerut and Khurja bank manager

Bulandshahar News: मेरठ व खुर्जा बैंक प्रबंधक समेत पांच के खिलाफ मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा। कोतवाली में वृद्धा से 12.78 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गढ़ रोड मेरठ व खुर्जा नगर एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। मामले में वृद्धा पिछले पांच महीनों से दोनों बैंक, जहांगीरपुर, खुर्जा नगर और जेवर थाने के चक्कर काट रही थी। पिछले माह एसएसपी को शिकायत दी गई।
विज्ञापन


जनपद गौतमबुद्धनगर के जेवर थाना में स्थित थोरा गांव निवासी वृद्धा बीना ने बताया कि वह केवल अपना नाम लिखना जानती हैं। पीड़िता के पति की कुछ साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी और कोई संतान नहीं है। उनका खुर्जा के आसफपुर स्थित एचडीएफसी बैंक में बचत खाता है। पीडि़ता के खाते में 12 लाख 78 हजार रुपये थे। मार्च माह में वृद्धा ने खाते की जानकारी ली तो उसमें देखा गया कि किसी सौरभ पुत्र राजवीर ने मेरठ में गढ़ रोड स्थित बैंक शाखा में चेक लगाकर सारे रुपये निकाल लिए हैं।
विज्ञापन

वृद्धा के अनुसार चेक बुक उसी के पास थी तो ऐसे रकम निकलनी संभव नहीं थी। उन्होंने खुर्जा शाखा के बैंक कर्मचारी और प्रबंधक से वार्ता की तो उन्होंने मेरठ की शाखा पर बात टाल दी। इसके बाद पीड़ित मेरठ स्थित शाखा में गई तो उन्होंने सही जवाब नहीं दिया। ऐसे में पीड़िता बैंक के चक्कर काटती रही। इस संबंध में पीड़िता ने जहांगीरपुर थाना और खुर्जा नगर मेंं भी शिकायत दी। मगर कोई सुनवाई नहीं हो सकी। इसी बीच पीड़िता अज्ञात लोगों से धमकी भी मिलने लगी। मामले में पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुर्जा कोतवाली निरीक्षक सुनील कुमार सिंह का कहना है वृद्धा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें विवेचना अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जो दोनों बैंक प्रबंधक और कर्मचारी से पूछताछ कर रहे हैं। जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई जाएगी।


शिकायत के आधार पर आरोपी सौरभ, गढ़ रोड मेरठ एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक व कर्मचारी, खुर्जा के आसफपुर शाखा के प्रबंधक व कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल करना, ऑनलाइन गड़बड़ी करने और साजिशन अपराध करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। खुर्जा नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed