{"_id":"677ff971eba31716dd028260","slug":"car-stuck-in-ganganahar-two-youth-missing-bulandshahr-news-c-30-gbd1005-549747-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गंगनहर में समाई कार, दो युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गंगनहर में समाई कार, दो युवक लापता
विज्ञापन
गंग नहर पर युवकों के डूबने की सूचना के बाद मौजूद भीड़। संवाद
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के वलीपुरा गंगनहर में बुधवार रात कार अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में कार सवार नगर के मोहल्ला आनंद विहार निवासी अर्पित शर्मा (29) और उनके दोस्त अनिरुद्ध चौहान (32) नहर में समा गए। बृहस्पतिवार शाम तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। एनडीआरएफ टीम उनकी तलाश में जुटी है।
अर्पित शर्मा अपने साथी अनिरुद्ध चौहान के साथ वलीपुरा नहर की तरफ गए थे। रात करीब नौ बजे आखिरी बार उनकी मोहल्ला निवासी अपने परिचित और मां से फोन पर बातचीत हुई थी। रात करीब 11 बजे परिजनों को उनकी कार नहर में गिरने की सूचना मिली।
हादसे की सूचना पर देहात पुलिस मौके पर पहुंची। रात करीब 12 बजे क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। कार में दोनों युवकों में कोई नहीं मिला। इससे उनके गंगनहर में बहने की आशंका जताई जा रही है। हादसे की सूचना पर देर रात ही डीएम, एडीएम फाइनेंस, एसपी सिटी, एएसपी नगर समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह एनडीआरएफ टीम भी बुलंदशहर पहुंच गई। टीम के गोताखोरों ने दोनों युवकों की तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चल सका। शाम तक उनकी तलाश जारी थी। परिजनों की ओर से अब तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
करीब नौ बजे अर्पित की हुई थी मां से फोन पर बात
अर्पित के परिजनों ने बताया कि रात नौ बजे अर्पित की अपनी मां से फोन पर बातचीत हुई थी। मां के पूछने पर अर्पित ने कुछ ही देर में घर पहुंचने की बात कही थी। देर रात परिजनों को अर्पित और उसके साथी की नहर में डूबने की जानकारी मिली।
सर्च अभियान के दौरान करीब एक किलोमीटर दूर मिला एक अज्ञात शव
सुबह करीब सात बजे एनडीआरएफ टीम ने सर्च अभियान शुरू किया। अभियान के दो घंटे बाद दुर्घटनास्थल से एक किलोमीटर दूरी पर नहर में एक शव बरामद हुआ। हालांकि, शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसे बाद में देहात कोतवाली पुलिस ने मोर्चरी भिजवा दिया।
कोट
कार गिरने की सूचना पर तत्काल पुलिस फोर्स व अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। कार में सवार दो युवक अभी भी लापता हैं। उनके नहर में बहने की आशंका है। एनडीआरएफ रेस्क्यू अभियान चला रही है। जल्द ही दोनों को तलाश लिया जाएगा। - श्लोक कुमार, एसएसपी