{"_id":"58fe39f14f1c1b9928c0c4e4","slug":"car-riders-hijack-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवारों ने किया किशोरी को अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवारों ने किया किशोरी को अगवा
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Mon, 24 Apr 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग बेटी को अगवा
- फोटो : अमर उजाला
कार सवार युवक ने साथियों के साथ मिलकर मेडिकल संचालक की नाबालिग बेटी को अगवा कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र निवासी एक व्याक्ति ने बताया कि वह मेडिकल स्टोर चलाता है।
विज्ञापन
गांव का अन्य मेडिकल स्टोर संचालक उससे प्रतिस्पर्धा मानते हुए रंजिश रखता है। इसी रंजिश के चलते मेडिकल स्टोर पर काम करने वाला नौशाद सोमवार तड़के कार में कुछ अज्ञात लोगों के साथ उनके घर पहुंचा। आवाज लगाने पर कक्षा दस में पढ़ रही उनकी नाबालिग बेटी ने दरवाजा खोला।
विज्ञापन
नौशाद अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी नाबालिग बेटी को कार में अगवा कर ले गया। एसओ जनक सिंह चौहान ने बताया कि नौशाद के खिलाफ किशोरी को अगवा करने व चेयरमैन के खिलाफ साजिश रचने की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन