Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Car overturns after hitting divider in Khurja one youth killed three injured

दिवाली से पहले बुझ गया घर का चिराग: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, दोस्त से मिलकर लौट रहे डिंपल की मौत

Sat, 07 Nov 2026 04:44 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा Published by: विकास कुमार Updated Sat, 07 Nov 2026 04:44 PM IST
सार

गौतमबुद्धनगर जनपद के रबूपुरा थाना क्षेत्र स्थित म्याना गांव निवासी नानक ने बताया कि उनके चचेरे भाई डिंपल (24) कार में सवार होकर शुक्रवार रात को सौंदा हबीबपुर अपने दोस्त कृष्णा से दिवाली पर मिलने गए थे। 

विज्ञापन
Car overturns after hitting divider in Khurja one youth killed three injured
कार पलटने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के अगवाल अंडरपास के पास शनिवार सुबह चार बजे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद कार पलट गई। हादसे कार चालक डिंपल (24) की मौत हो गई और उसके तीन अन्य दोस्त घायल हो गए। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

दोस्त से दिवाली पर मिलने गए थे डिंपल
गौतमबुद्धनगर जनपद के रबूपुरा थाना क्षेत्र स्थित म्याना गांव निवासी नानक ने बताया कि उनके चचेरे भाई डिंपल (24) कार में सवार होकर शुक्रवार रात को सौंदा हबीबपुर अपने दोस्त कृष्णा से दिवाली पर मिलने गए थे। उनके साथ गांव में रहने वाला शिवा भी गया था। शुक्रवार रात को वह दोस्त से मिलने के बाद कृष्णा व ओमवीर को साथ लेकर बाहर घूमने चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर पलटी कार
शनिवार सुबह करीब चार बजे जब चारों खुर्जा में एनएच-34 पर अगवाल अंडरपास के पास पहुंचे। तभी अज्ञात कारणों से उनकी कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद कार सड़क पर पलट गई, जिसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना परिजन व पुलिस को दी। 

विज्ञापन

नोएडा में एडमिट थे डिंपल
सूचना पर सौंदा हबीबपुर और रबूपुरा के म्याना गांव से परिजन जटिया अस्पताल पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। ऐसे में कृष्णा और ओमवीर को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया। शिवा और डिंपल को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार दोपहर को उपचार के दौरान डिंपल ने दम तोड़ दिया। 

जांच में जुटी पुलिस
इसके अलावा गंभीर हालत में शिवा को दिल्ली के अस्पताल में रेफर किया गया। खुर्जा देहात थाना प्रभारी ने बताया कि नोएडा पुलिस ने पोस्टमार्टम जांच के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में हादसे के कारणों की सही जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed