फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Car hits District Panchayat member's nephew; he dies.

Bulandshahar News: कार ने जिला पंचायत सदस्य के भांजे को मारी टक्कर, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Car hits District Panchayat member's nephew; he dies.
खुर्जा के सौंदा हबीबपुर गांव में हुए सड़क हादसे में मृतक सौरभ का फाइल फोटो। स्रोत फाइल फोटो
खुर्जा जंक्शन। चौकी क्षेत्र के गांव सौदा हबीबपुर के बाहर अपनी दुकान के सामने खड़े जिला पंचायत सदस्य के भांजे को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शाम को उपचार के दौरान नोएडा के अस्पताल उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी वायरल हो रही है।
विज्ञापन




जहांगीराबाद निवासी जिला सदस्य सुनील चरौरा ने बताया कि खुर्जा के सौंदा हबीबपुर गांव में उनकी बहन रहती है। उनका भांजा सौरभ चौधरी (25) की गांव के बाहर ही हार्डवेयर और पेंट की दुकान है। रोजाना की तरह रविवार सुबह सौरभ गांव से अपनी दुकान पर गए थे, जैसे ही वह दुकान के बाहर पहुंचे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी।
विज्ञापन



आरोपी चालक कार लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां से सौरभ को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने नोएडा में स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। यहां शाम को उपचार के दौरान सौरभ ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पिता जहान सिंह ने बताया कि सौरभ की दो महीने बाद शादी होने वाली थी। खुर्जा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की। घटनास्थल के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ली गई है। मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed