फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Car hit two people standing on the roadside, one died

Bulandshahar News: कार ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को मारी टक्कर, एक मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Car hit two people standing on the roadside, one died
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में गिझौरी कट पर सड़क किनारे खड़े होमगार्ड नरेश कुमार व उनके साथी अमित को अज्ञात तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। होमगार्ड की उपचार के दौरान हायर मेडिकल सेंटर में मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात में सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव वीरखेड़ा निवासी विवेक कुमार शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि उनका भाई नरेश कुमार होमगार्ड विभाग में कार्यरत था। उनके भाई की डयूटी रात 12 से सुबह 8 बजे तक रहती थी। बताया कि गत 17 फरवरी को उनका भाई नरेश कुमार अपनी बाइक से चचेरे भाई हिमांशु कुमार शर्मा के साथ डयूटी करने के लिए डीएम कैंप कार्यालय जा रहे थे। बुलंदशहर-हापुड़ रोड पर गांव गिझौरी कट पर गांव का ही एक परिचित युवक अमित मिल गया, जिस पर बाइक रोककर नरेश और हिमांशु उनसे बातचीत करने लगे। आरोप है कि उसी दौरान हापुड़ की तरफ से गलत दिशा से आई एक कार तेज रफ्तार उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में नरेश और अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल नरेश को हायर सेंटर नोएडा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वहीं, घायल अमित का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। देहात पुलिस ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी चालक की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed