फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Car crushed two brothers returning from sister's house, one died

Bulandshahar News: बहन के घर से लौट रहे दो भाइयों को कार ने रौंदा, एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
बीबीनगर। अपनी बहन की ससुराल से घर लौट रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों को बुधवार सुबह अज्ञात तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल छोटे भाई को हायर मेडिकल सेंटर हापुड़ रेफर किया गया है। मृतक के दादा ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ बीबीनगर थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव नगला कटक निवासी राजेंद्रपाल शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि उनके पोते हर्ष (19) व अरनव शर्मा मंगलवार को बाइक से अपनी बहन की ससुराल खिदरपुर गए थे। जहां से वह दोनों बुधवार सुबह अपनी बाइक से घर वापस लौट रहे थे। जब वह बीबीनगर-स्याना मार्ग पर सठला मोड़ के पास पहुंचे तो बीबीनगर की तरफ से जा रही तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही हर्ष और अरनव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हर्ष को मृत घोषित कर दिया। जबकि, अरनव को सीएचसी बीबीनगर से प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर हापुड़ रेफर कर दिया गया। पुलिस की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से भाग निकला। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्दी आरोपी कर चालक की शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

-



बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में मेरठ हाईवे पर मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक की बुधवार सुबह हायर मेडिकल सेंटर मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। अलीगढ़ के थाना सासनी क्षेत्र निवासी रविंद्र ठाकुर ने बताया कि उसके चाचा गंभीर सिंह मंगलवार को गुलावठी स्थित अपनी एक रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। जहां से देर शाम करीब सात बजे वह अलीगढ़ अपनी बाइक से वापस लौटने के लिए निकले थे। जब वह देहात कोतवाली क्षेत्र में गांव जैनपुर के निकट पहुंचे तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक अन्य रिश्तेदार ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर मेडिकल सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया था। बुधवार सुबह उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद से परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed