{"_id":"66424b540ba96bc7220f2602","slug":"capacity-of-110-transformers-will-be-increased-with-rs-125-crore-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-115704-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सवा करोड़ रुपये से 110 ट्रांसफार्मरों की बढ़ाई जाएगी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सवा करोड़ रुपये से 110 ट्रांसफार्मरों की बढ़ाई जाएगी क्षमता
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपदवासियों को लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मरों के फुंकने की समस्या से गर्मी में राहत मिलने वाली है। ऊर्जा निगम करीब सवा करोड़ रुपये खर्चकर जिले के 110 पुराने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के साथ ही शहर में कई जगहों पर नए ट्रांसफार्मर लगवा रहा है। जल्द ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
ऊर्जा निगम ने आपूर्ति के लिए शहर में जो ट्रांसफार्मर लगवाए हैं, वह काफी पहले के हैं। समय के साथ उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ी लेकिन, ट्रांसफार्मरों की नहीं। जिस कारण शहरवासियों को ओवरलोड से ट्रांसफार्मरों के फुंकने और लो वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ता है। गर्मी के समय लोगों को बराबर बिजली नहीं मिल पाती थी लेकिन, इस बार इस समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी। उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या और बिजली की मांग को देख ऊर्जा निगम पहले से लगे 100 केवीए के ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाकर 200 केवीए कर रहा है। साथ ही चिह्नित स्थानों पर 250-250 केवीए के नए ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही नए ट्रांसफार्मर लगाने और पुराने की क्षमता वृद्धि करने का काम पूरा कर लिया जाएगा।
शहरी क्षेत्र में 250 केवीए के नए ट्रांसफार्मर लगाने और विभिन्न पुराने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाकर 200 केवीए करने का काम चल रहा है। काफी काम पूरा हो चुका है। इससे शहरी क्षेत्र में ओवरलोड, लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मरों के फुंकने की समस्या लगभग न के बराबर हो जाएगी। क्षमता वृद्धि होने और नए ट्रांसफार्मर लगने से लोड कम हो जाएगा। -सैयद अब्बास रिजवी, चीफ इंजीनियर, ऊर्जा निगम।