{"_id":"673e109cf4a487a47b054a7d","slug":"canter-driver-missing-with-transport-goods-worth-lakhs-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-105953-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ट्रांसपोर्ट का लाखों का माल लेकर कैंटर चालक गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ट्रांसपोर्ट का लाखों का माल लेकर कैंटर चालक गायब
विज्ञापन
खुर्जा। अलीगढ़ चुंगी पर ट्रासंपोर्टर के यहां से लाखों रुपये की क्रॉकरी लेकर कैंटर चालक गायब हो गया। आरोपी चालक का मोबाइल नंबर बंद है और 15 दिन होने के बाद भी माल अभी तक नहीं पहुंचा है। ऐसे में ट्रांसपोर्टर ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
अलीगढ़ चुुंगी निवासी रविशंकर शर्मा ने बताया कि उनका रवि रोड लाइंस नाम से ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। वहीं अलीगढ़ चुंगी निवासी बबी कमीशन एजेंट का काम करता है, जो ट्रांसपोर्ट के ऑर्डर लेने और माल भिजवाने का काम करता है। रवि शंकर को क्रॉकरी की 596 पेटियां कोलकाता भिजवानी थी। इसके लिए बबी ने राजकुमार नाम के चालक से मिलवाया। बबी ने राजकुमार के माध्यम से सामान भिजवाने को कहा। नौ नवंबर को राजकुमार अपने कैंटर में क्रॉकरी की पेटियां रखकर रवाना हो गया। अगले दिन उसको फोन किया तो मोबाइल नंबर बंद आ रहा था। इसी तरह लगातार नंबर बंद आ रहा है। पीड़ित ने जानकारी ली तो दस दिन बाद भी कोलकाता में माल नहीं पहुंचा। इस पर ट्रांसपोर्टर ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दी। कोतवाली प्रभारी प्रखर पांडेय ने बताया कि मामले में आरोपी राजकुमार और बबी के खिलाफ धारा 316-2 के तहत विश्वासघात करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।