फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Candidates formed 50-50 teams for campaigning on the last day

Bulandshahar News: अंतिम दिन प्रचार के लिए प्रत्याशियों ने बनाई 50-50 टीमें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Candidates formed 50-50 teams for campaigning on the last day
बुलंदशहर। लोकसभा चुनाव के लिए चल रहे प्रचार के अंतिम दिन बुधवार को सभी प्रत्याशी पूरी ताकत झोंक देंगे। प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं की 50-50 टीमें प्रचार के लिए बनाई हैं। भाजपा प्रत्याशी की ओर से शहर में रोड शो निकाला जाएगा तो वहीं गठबंधन और बसपा प्रत्याशी जनसंपर्क करेंगे। शाम छह बजे प्रचार प्रसार पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाएगी। बृहस्पतिवार को नगर के डीएवी इंटर काॅलेज और नई मंडी परिसर से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन


26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए जिले में मतदान किया जाना है। बुलंदशहर लोकसभा के लिए पांच विधानसभा और गौतमबुद्धनगर लोकसभा के लिए खुर्जा और सिकंदराबाद विधानसभा में वोट डाले जाने हैं। जिले में कुल 26.44 लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। नियमानुसार मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी जाती है। ऐसे में बुधवार शाम छह बजे तक प्रचार-प्रसार के लिए समय बचा हुआ है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने बताया कि शहर में रोड शो के साथ पूरे जिले में प्रचार के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। बसपा जिलाध्यक्ष कमल राजन ने बताया कि प्रत्येक मतदाता के पास पार्टी प्रत्याशी या कार्यकर्ता पहुंचे हैं। अंतिम दिन शहर के साथ देहात में भी जनसंपर्क किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश भाटी ने बताया कि अंतिम दिन शहर के मतदाताओं से संपर्क के लिए प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं घर-घर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभावार मतदेय स्थल

विधानसभा
मतदेय स्थल

सिकंदराबाद

433


खुर्जा


432

बुलंदशहर

429

स्याना


408

अनूपशहर
437

डिबाई

370

शिकारपुर

367

कुल


2876





बुधवार शाम छह बजे से चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी जाएगी। बृहस्पतिवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। इसके लिए आवश्यक तैयारी की जा रहीं हैं। वाहनों का अधिग्रहण किया जा चुका है। पुलिस फोर्स भी पहुंच गई है। - चंद्रप्रकाश सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed