फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Canceled votes spoiled the move of many candidates

Bulandshahar News: निरस्त मतों ने बिगाड़ी कई प्रत्याशियों की चाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। वोट डालने की पर्याप्त जानकारी न होने के कारण मतदाताओं द्वारा डाली गई वोटों में 18540 गलत वोट निरस्त कर दी गई। बड़ी संख्या में वोटों के निरस्त होने के कारण कई प्रत्याशियों की जीत का खेल बिगड़ गया। यदि प्रशासन समय रहते वोटरों को जागरुककरते तो शायद कुछ प्रत्याशियों की किस्मत बदली होती। सबसे अधिक बुलंदशहर नगर पालिका में 3889 और सबसे कम अनूपशहर में 832 वोट निरस्त हुई।

मतदान से पूर्व प्रशासन द्वारा जागरुकता अभियान न चलाना, वोटरों को वोट डालने के बारे में न बताना कई प्रत्याशियों का जीत का गणित बिगाड़ गया। हालांकि प्रशासनिक अफसरों को इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। यूं तो प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक करीब साढ़े चार लाख लोगों ने मतदान किया, लेकिन मतगणना के बाद जिले में 18540 हजार वोटपूरी तरह से अवैध पाई गई। इन वोटों पर या तो वोटर दो बैलेट पेपर होने के कारणगच्चा खा गए या उन्होंने मोहर के स्थान पर अगूंठे से निशान लगा दिया। जो कि पूरीतरह से अवैध रहा। हालात यह रहे कि शिकारपुर, डिबाई और गुलावठी नगर पालिका, बीबीनगर, छतारी, नरौरा और औरंगाबाद नगर पंचायत पर जीत का अंतर निरस्त हुए वोटों से कम रहा। यदि समय रहते लोगों को मतदान के बारे में जागरुक किया जाता तो सात नगर निकायों के हारे हुए प्रत्याशी शायद जीत दर्ज करते। इसके अलावा सभी निकायों में 555 प्रत्याशियों ने नोटा का प्रयोग किया। इनमें सबसे अधिक बुलंदशहर में 236 और सबसे कम शिकारपुर में 21 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया। जबकि नगर पंचायतों में सबसे अधिक छतारी में 181 और सबसे कम बीबीनगर में तीन मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
विज्ञापन

निकाय निरस्त वोट जीत का अंतर
बुलंदशहर 3889 29439
सिकंदराबाद 2168 10470
खुर्जा 2999 3133
स्याना 975 1194
डिबाई 963 95
अनूपशहर 832 4533
शिकारपुर 1125 527
गुलावठी 1066 750
जहांगीराबाद1521 5221
नगर पंचायत
बीबीनगर 237 116
खानपुर 366 560
ककोड़ 230 1302
छतारी 323 300
नरौरा 442 25
बुगरासी 293 932
औरंगाबाद 690 20
पहासू 421 928
कुल 18542
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed