फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   By the will of the State Highway Jahangirabad Dibai

जहांगीराबाद से डिबाई तक बनेगा स्टेट हाईवे

Sun, 09 Oct 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 09 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
By the will of the State Highway Jahangirabad Dibai
नेशनल हाईवे

विज्ञापन

जर्जर सड़क पर यात्रा से परेशान लाखों राहगीरों को अब राहत मिलने वाली है। विश्व बैंक की मदद से जहांगीराबाद के गांव जटवाई से डिबाई के भीमपुर तिराहे तक 123 करोड़ रुपये की लागत से स्टेट हाईवे का निर्माण किया जाएगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया को दीवाली से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

विश्व बैंक की मदद से प्रदेश सरकार जहांगीराबाद के गांव जटवाई से डिबाई के भीमपुर तिराहे तक 123 करोड़ की लागत से 10 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कराएगी। 36 किमी लंबी सड़क निर्माण की धनराशि विश्व बैंक ने जारी कर दी गई है। जल्द ही मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


यह टेंडर प्रक्रिया दीवाली से पहले पूरी कर ली जाएगी। टेंडर प्रक्रिया से पहले यूपी सरकार ने पेड़ कटिंग और बिजली लाइन शिफ्टिंग के लिए बजट जारी कर दिया गया है। जिला वन अधिकारी, एक्सईएन जहांगीराबाद और एक्सईएन डिबाई से इस बाबत एस्टीमेट मांगा गया है।  डिबाई भीमपुर तिराहे से जहांगीराबाद के गांव जटवाई का मार्ग काफी जर्जर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिबाई-अनूपशहर-जहांगीराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। मार्ग जर्जर होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्टेट हाइवे बनने से इन राहगीरों को काफी फायदा होगा।


जहांगीराबाद के गांव जटवाई से डिबाई के भीमपुर तिराहे तक 10 मीटर चौड़ा स्टेट हाइवे बनने से जिले के काफी क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा। इससे डिबाई, अनूपशहर, शिकारपुर, चांदौक, जहांगीराबाद, शिवाली, जटवाई, रूपवास, अनिवास, डरौरा, रौरा, गैना, डूंगरा जाट समेत सैकड़ों गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed