फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   By-election

कांग्रेस से सुशील और रालोद से पीके सिंह लड़ेंगे उपचुनाव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
By-election
कांग्रेस प्रत्याशी सुशील चौधरी। - फोटो : BULANDSHAHR
कांग्रेस से सुशील और रालोद से पीके सिंह लड़ेंगे उपचुनाव
विज्ञापन

बुलंदशहर। सदर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में बसपा के बाद अब रालोद और कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। शुक्रवार को रालोद ने गांव भटौना निवासी कुंवर पीके सिंह को तो कांग्रेस ने नगर निवासी सुशील चौधरी को हाईकमान के निर्देश पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। रालोद और सपा गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में है। वहीं, दोनों पार्टियों द्वारा जाट कार्ड खेलने के बाद अब सदर विधानसभा की चुनावी बिसात काफी रोचक हो गई है। अब सिर्फ भाजपा के उम्मीदवार का सामने आना रह गया है।

सदर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में रालोद और सपा ने गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। गत दिनों सपा ने अपना प्रत्याशी न उतारकर रालोद को चुनाव में अपना समर्थन देने पर मुहर लगा दी थी। रालोद के जिलाध्यक्ष आसिफ गाजी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने पार्टी से उपचुनाव में कुंवर पीके सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। रालोद प्रत्याशी कुंवर पीके सिंह गुलावठी क्षेत्र के गांव भटौना के निवासी हैं और राजनैतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता चौधरी जगबीर सिंह दो बार केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहे हैं। वहीं, पीके सिंह ने वर्ष 1991 में अगौता विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1993 में रालोद का दामन थाम लिया था। रालोद के जिला अध्यक्ष आसिफ गाजी ने बताया कि कुंवर पीके सिंह को जिला संगठन उपचुनाव में विजयश्री दिलाकर विधानसभा भेजेगा। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष अमजद अली गुड्डू ने बताया कि संगठन गठबंधन के उम्मीदवार की जीत के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष टुक्कीमल खटीक ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के निर्देश पर पार्टी के महासचिव मुकुल वासनिक ने झारखंड और उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनावों के लिए प्रत्याशियों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी है। बुलंदशहर सदर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार सुशील चौधरी होंगे। उन्होंने बताया कि सुशील चौधरी कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। वह लगातार कांग्रेस के प्रति समर्पित रहे हैं। पार्टी उन्हें जीजान से चुनाव लड़ाकर ऐतिहासिक जीत दिलाएगी। बता दें कि सुशील चौधरी काफी समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं और पीसीसी सदस्य भी हैं। इसके अलावा वह गत निकाय चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चेयरमैन पद का भी चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed