{"_id":"5f80a7998ebc3e9bc734445c","slug":"by-election-bulandshahr-news-gbd20681783","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव: पहले दिन बिके 14 फार्म, नहीं हुआ नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव: पहले दिन बिके 14 फार्म, नहीं हुआ नामांकन
विज्ञापन
सदर तहसील में पहले दिन उपचुनाव के नामांकन के दौरान गेट पर लोगों से पूछताछ करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : BULANDSHAHR
उपचुनाव: पहले दिन बिके 14 फार्म, नहीं हुआ नामांकन
बुलंदशहर। सदर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी हो गई। इसके साथ ही चुनाव संबंधी प्रक्रियाएं शुरू हो गईं। वहीं, पहले दिन सदर तहसील में 14 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जबकि, पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। नामांकन प्रक्र्रिया को लेकर जिला प्रशासन की भी पूरी तैयारी साफ दिखाई दी। 16 अक्तूबर नामांकन की अंतिम तिथि है। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी होगी।
सदर विधानसभा सीट पर शुक्रवार को अधिसूचना जारी होते ही सदर तहसील में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई। पहले दिन बसपा के अलावा किसी अन्य बड़े दल के प्रत्याशी की ओर से नामांकन पत्र नहीं खरीदे गए। इस बार कोविड-19 के चलते व्यवस्थाओं में थोड़ा परिवर्तन किया गया है। पहले प्रत्याशी के साथ पांच लोग नामांकन करने के लिए जा सकते थे, लेकिन अब सिर्फ दो ही लोगों की अनुमति है। शुक्रवार को जिला प्रशासन की व्यवस्था इतनी कड़ी थी कि नामांकन पत्र के खरीदार के अलावा एसडीएम कोर्ट में किसी अन्य को अंदर तक जाने नहीं दिया। यहां तक कि कर्मचारियों को भी तीन बजे के बाद ही भीतर और बाहर जाने की अनुमति रही। यहां तक कि 100 मीटर तक की दूरी से गेट बंद कर दिया गया था। जिस किसी को भी अंदर जाना था उसे पुलिस की परमिशन लेना जरूरी था।
पहले दिन इन्होंने खरीदे नामांकन पत्र
पहले दिन आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद यामीन, गरीब राज पार्टी के रघुराज प्रताप सिंह, निर्दलीय राहुल कुमार, लोकदल से महमूद हसन ने नामांकन फार्म खरीदा है। इसके अलावा बसपा की ओर से विनोद राव, कांग्रेस की ओर से अजय प्रकाश ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। इन छह लोगों ने कुल 14 नामांकन पत्र खरीदे हैं।
विज्ञापन
नहीं हुआ एक भी ऑनलाइन नामांकन
इस बार शासन की ओर से पहली बार ऑनलाइन नामांकन की सुविधा दी गई है। लेकिन पहले दिन एक भी प्रत्याशी ने ऑनलाइन नामांकन नहीं किया। जबकि, प्रशासन को इस बार ऑनलाइन नामांकन की काफी उम्मीद थी।
शुक्रवार को छह लोगों ने कुल 14 नामांकन पत्र खरीदे हैं। किसी ने भी नामांकन नहीं किया। पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने ऑनलाइन नामांकन भी नहीं किया है। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से तीन बजे तक होगी।
आशीष कुमार सिंह, एसडीएम सदर/आरओ
मतदाता जागरूक कार्यक्रम में लापरवाही पर डीआईओएस को नोटिस
बुलंदशहर। उपचुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में प्रभारी/सहायक अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर डीएम ने डीआईओएस को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उपचुनावों में कर्मचारियों को दी गई जिम्मेदारी का पूरी तरह पालन करने के लिए कहा गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की वीडियोग्राफी कराते हुए कड़ी चेकिंग की जाएगी। किसी भी वाहन में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने करने वाली सामग्री मिलने पर तुरंत जब्त कर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने स्वीप कार्यक्रम के कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर मतदाताओं के मोबाइल नंबर समेत सूची बनाने के निर्देश दिए। मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूकता कार्यक्रम कराने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए बूथवार टीम लगाकर मोहल्लावार, घर-घर जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कराएं। इसके अलावा मतदान स्थल, पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल एवं मतगणना स्थल पर कोविड से जागरूकता करने के लिए पोस्टर चस्पा किया जाएं। बैठक में सीडीओ अभिषेक पांडेय, एडीएम मनोज कुमार सिंघल, एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार, एसडीएम उमेश चन्द्र उपाध्याय आदि रहे।