{"_id":"aac1569cd46b06882af54b506c7f81cc","slug":"businessmen-left-city-on-moneylender-s-pressure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूदखोरों से तंग आकर व्यापारी ने छोड़ा कस्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूदखोरों से तंग आकर व्यापारी ने छोड़ा कस्बा
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
कस्बा जहांगीराबाद के एक व्यापारी को व्यापार के लिए कुछ लोगों से उधार रुपया लेना भारी पड़ गया।
व्यापार में घाटा होने के बाद पीड़ित ने जमीन बेचकर ब्याज सहित रुपया लौटा दिया। लेकिन सूदखोरों का फिर भी पेट नहीं भरा।
सूदखोरों के दबाव के चलते व्यापारी ने शहर छोड़ दिया। अब उसकी पत्नी को उठाने व मकान पर कब्जा करने की धमकी दे रहे हैं। व्यापारी की पत्नी ने एसएसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जहांगीराबाद के गायत्री नगर निवासी संतोष कुमार पत्नी विष्णु सैनी ने एसएसपी को तहरीर में बताया कि उसके पति ने कुछ लोगों से व्यापार के लिए धन उधार लिया था।
व्यापार में घाटा होने पर उन्होंने जमीन व आभूषण बेचकर उन लोगों का कर्ज ब्याज सहित चुकता कर दिया। लेकिन कुछ दबंग(साहूकार) लोग ब्याज पर ब्याज लगाकर उसके प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन
आरोपियों के डर के चलते उसके पति विष्णु सैनी ने शहर छोड़ दिया। आरोप है कि तीन लोग उसे उठाने और जबरन मकान पर कब्जा करने की धमकी दे रहे हैं।
पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग की है। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।