{"_id":"6a3a9709ea28a1240d0a700b","slug":"businessman-shot-dead-in-bulandshahr-by-bike-borne-miscreants-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में व्यापारी की हत्या: बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौके से मिले तीन खोखे, छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में व्यापारी की हत्या: बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौके से मिले तीन खोखे, छानबीन में जुटी पुलिस
Tue, 23 Jun 2026 07:54 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Akash Dubey
Updated Tue, 23 Jun 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बलवीर हत्याकांड के आरोपी रोहताश राणा की सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने ई-स्कूटी शोरूम पर बैठा था जब यह वारदात हुई। मृतक बलवीर के बेटे और उसके चचेरे भाई पर हत्या का आरोप है।
पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो तमंचे भी बरामद हुए हैं। हमलावरों ने तीन राउंड फायरिंग कर रोहताश को मौत के घाट उतारा। रोहताश हाल ही में जमानत पर छूटने के बाद गुलावठी में यह शोरूम खोला था। वह वर्ष 2025 में हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र में हुए बलवीर हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन