फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Businessman held hostage and beaten for demanding Rs 3.73 lakh for goods

Bulandshahar News: सामान के 3.73 लाख रुपये मांगने पर कारोबारी को बंधक बनाकर पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
छतारी। सामान के 3.73 लाख रुपये मांगने पर दिल्ली के कारोबारी को बंधक बनाकर पीटा गया। कारोबारी ने इसकी शिकायत एसएसपी बुलंदशहर से की, जिसके बाद थाना छतारी में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस टीम जांच में जुट गई है।
विज्ञापन




एसएसपी को दी शिकायत में नीटू कुरैशी ने बताया कि वह मूल रूप से अलीगढ़ जनपद में अतरौली थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला सरायनूर के रहने वाले हैं। वर्तमान में दिल्ली के सुंदर नगरी में रह रहे हैं और वहीं पर ट्रेडिंग का कार्य करते हैं। साथ ही इलेक्टि्रक सामान का कारोबार पूरे देश भर में करते हैं। इसी के चलते छतारी के पंड्रावल गांव निवासी सादिक हुसैन ने 22 सितंबर 2022 को उनसे करीब दस लाख रुपये का सामान लिया था। इसमें सादिक ने उनको करीब छह लाख 27 हजार रुपये दे दिए थे और तीन लाख 73 हजार रुपये बकाया रह गए थे।
विज्ञापन

पीड़ित ने इसको लेकर काफी बार सादिक से रुपये मांगे, मगर वह बात घुमाता रहा। 28 जुलाई 2024 को पीड़ित अपने बकाया रुपये लेने सादिक के घर गया। आरोप है कि वहां पर सादिक ने उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज की। साथ ही काफी देर तक बंधक बनाकर रखा, जहां से पीड़ित मुश्किल से बचकर निकल पाया। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी पीड़ित के पास है। इसके बाद पीड़ित काफी दिन तक भयभीत रहा। बाद में शिकायत थाने पर दी मगर कोई सुनवाई नहीं हो सकी। पीड़ित ने 25 अक्टूबर को इसकी शिकायत एसएसपी बुलंदशहर को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर आरोपी सादिक के खिलाफ धारा बीएनएस 316-2, 352 और 351-2 तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। - शोभित कुमार, सीओ डिबाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed