{"_id":"6a590ca5c4cd3b83540eff53","slug":"buses-will-also-run-from-khurja-and-sikandrabad-depots-to-the-mudiya-mela-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-159899-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मुड़िया मेले में खुर्जा व सिकंदराबाद डिपो से भी जाएंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मुड़िया मेले में खुर्जा व सिकंदराबाद डिपो से भी जाएंगी बसें
विज्ञापन
नगर के रोडवेज अड्डे पर खड़ी बसें। संवाद
बुलंदशहर। मथुरा में मुड़िया मेला गोवर्धन 24 से 30 जुलाई तक चलेगा। इसके लिए मुख्यालय से 110 बसों की मांग आई है। बुलंदशहर की 40 बसों की सूची भेजा जा चुकी है। अब खुर्जा से 40 व सिकंदराबाद से 30 बसों की भी सूची भेज दी गई है।
मथुरा में मुड़िया मेला गोवर्धन प्रसिद्ध है। जहां गोवर्धन की परिक्रमा करने के लिए देशभर से भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने से वहां बसों की कमी पड़ जाती है। श्रद्धालुओं की परेशानी को देख प्रतिवर्ष प्रदेशभर से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों की मांग की जाती है। इस बार भी मुख्यालय से बसों की मांग को लेकर पत्र भेजा गया है।
इससे मुड़िया मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि 24 जुलाई से शुरू हो रहे मुड़िया मेले के लिए जिले की तीनों डिपो से 110 बसों की मांग आई है। बुलंदशहर की 40 बसों की सूची पूर्व में भेज दी गई है।
विज्ञापन
खुर्जा डिपो से 40 व सिकंदराबाद डिपो से 30 बसों को भेजे जाने के निर्देश मिले हैं। मुड़िया मेले में तीनों डिपो की बसों को भेजे जाने के लिए चिह्नित किया जा रहा है। बसों को भेजे जाने से पूर्व उन सभी को दुरुस्त करवा दिया जाएगा। यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए शेष बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।