फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bus rammed bike riders, two died, two serious.

बस से कुचले बाइक सवार

Sat, 30 Jan 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
अमर उजाला, सिकंदराबाद Updated Sat, 30 Jan 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
bus rammed bike riders, two died, two serious.
एक बाइक पर सवार होकर शादी समारोह से लौट रहे परिवार को रोडवेज बस ने कुचल दिया। दुर्घटना में जीजा और साले की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन


रोडवेज बस चालक बस छोड़कर भाग गया। हाईवे पर बस खड़े रहने से जाम लग गया। पुलिस ने बस को हटवाकर जाम खुलवाया।

औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव इलना निवासी बिजेंद्र (35) पुत्र कंछित सिंह अपनी पत्नी ममता, दो वर्षीय बेटे शिवम, ग्राम नगला किरन निवासी अपने साले सतेंद्र (30) पुत्र खचेडू के साथ ममता के मामा के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए शुक्रवार को ग्राम मेहताब नगर गए थे।
विज्ञापन


शनिवार को बिजेंद्र, सतेंद्र, ममता व शिवम एक ही बाइक पर बैठकर वापस गांव लौट रहे थे। शाम करीब पांच बजे हाईवे पर सुखलालपुर में सड़क क्रॉस करते समय बुलंदशहर की ओर से तेज गति से आ रही एटा डिपो की रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोडवेज चालक बाइक सवारों का घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। दुर्घटना में बिजेंद्र, सतेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि रोडवेज चालक बस छोड़कर फरार हो गया। रोडवेज के हाईवे पर खड़े होने से सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल ममता व शिवम को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।

वहां से उन्हें बुलंदशहर के लिए रेफर कर दिया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने हाईवे पर खड़ी बस को हटवाकर जाम खुलवाया।

सड़क पार करते ई-रिक्शा चालक को कुचला, मौत
रोड क्रास करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। मृतक की जेब से मिले मोबाइल फोन में फीड नंबरों के आधार पर पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की।

मृतक के चाचा ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। छतारी निवासी चमन खां ने बताया कि उसका भतीजा आशिन(30वर्ष)पुत्र बुंदू खां बुलंदशहर में ई-रिक्शा चलाता था।

शुक्रवार को वह किसी कार्य से सिकंदराबाद स्थित औद्योगिक क्षेत्र में आया था। बताया गया कि शाम करीब 7.15 बजे जेपी फैक्ट्री के सामने रोड क्रास करते समय अज्ञात वाहन ने आशिन को टक्कर मार दी।


हादसे में गंभीर रूप से घायल आशिन की मौके पर ही मौत हो गई। जोखाबाद चौकी प्रभारी प्रभात कुमार बालियान ने बताया कि मृतक की जेल से मिले मोबाइल फोन में फीड नंबरों पर फोन कर उसकी शिनाख्त की गई। चमन खां ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed