{"_id":"68179d1b1eca1292800fa922","slug":"burnt-shopkeeper-dies-in-hospital-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-107872-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: झुलसे दुकानदार की अस्पताल में माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: झुलसे दुकानदार की अस्पताल में माैत
विज्ञापन
पहासू कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला पठान टोला निवासी मृतक शमीम अख्तर का फाइल फोटो । संवाद
पहासू। पठान टोला मोहल्ले में पांच दिन पहले दुकान में आग लगने से झुलसे दुकानदार शमीम अख्तर (55) की शनिवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया है।
पठान टोला मोहल्ला निवासी रिजवान उमर ने बताया कि उनके भाई शमीम अख्तर की पठान टोला मोहल्ला में परचून की दुकान है और उसी के ऊपर उनका घर है। 29 अप्रैल की रात अचानक शॉर्ट-सर्किट से दुकान में आग लग गई।
लपटें ऊपर कमरे तक पहुंचीं तो शमीम व उनकी पत्नी बुशरा को जानकारी मिली। पीड़ित परिवार काफी सावधानी से घर से बाहर आ गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाना शुरू कर दिया। दुकान का शटर बंद था, जिस कारण पानी अंदर नहीं जा रहा था। ऐसे में शमीम शटर खोलने के लिए गए तो आग की चपेट में आ गए, जिसमें वह बुरी तरह झुलस गए थे। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। रिजवान ने बताया कि पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
सीओ शिकारपुर शिव ठाकुर का कहना है कि पठान टोला मोहल्ला में आग लगने के दौरान झुलसे शमीम की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।