{"_id":"5713cc274f1c1b4e3010fc5a","slug":"burglars-flown-wire-30-villages-without-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने उड़ाए तार, 30 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने उड़ाए तार, 30 गांवों की बिजली गुल
अमर उजाला ब्यूरो, औरंगाबाद
Updated Sun, 17 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने 20 खंभों से करीब 2000 मीटर तार चोरी कर लिया। इससे 30 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। वारदात तीन पहले हुई। बावजूद इसके अब तक पुलिस को घटना की तहरीर नहीं मिली है। गांव वालों ने जेई पर घटना को छिपाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जाड़ौल बिजलीघर क्षेत्र में तार चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक सप्ताह के भीतर चोरों ने दूसरी बार बिजली की लाइन को अपना निशाना बनाया है। जहांगीराबाद बिजलीघर से जाड़ौल बिजलीघर को सप्लाई दी जाती है।
विज्ञापन
तीन दिन पहले अज्ञात चोरों ने जहांगीराबाद कोतवाली के गांव कुरैना और टिटौटा के जंगलों के बीच से करीब 20 खंभों से 2000 मीटर बिजली के तार काट लिए। सुबह ग्रामीणों ने जेई को मामले की सूचना दी। जानकारी पर जेई ने कर्मचारियों के साथ चोरी के तार का आंकलन कराया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि जेई ने संबंधित अधिकारियों को घटना से अवगत कराना भी उचित नहीं समझा। जेई ने जहांगीराबाद थाने में तहरीर देने की बात कही थी। जहांगीराबाद कोतवाल प्रभारी प्रभात वर्मा ने बताया कि इस मामले में कोतवाली में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
वहीं जेई जतन सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। किसानसभा के जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह और जाड़ौल के ग्राम प्रधान इरफान अली ने बताया कि सोमवार को किसानों को प्रतिनिधिमंडल अधीक्षण अभियंता से मिलकर जेई की कारगुजारी की शिकायत करेंगे। समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा।