फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulldozer moved to relieve traffic jam, traders protested

Bulandshahar News: जाम से मुक्ति दिलाने को चला बुलडोजर, व्यापारियों ने किया विरोध

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer moved to relieve traffic jam, traders protested
डिबाई में अतिक्रमण हटाता बुलडोजर।  - फोटो : संवाद
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डिबाई। नगर में हाईवे और बाजार में अतिक्रमण व जाम के चलते लोग परेशान हैं। पिछले दो माह में नगर में हाईवे पर सड़क हादसे में चार लोगों की मौत और कई लोग घायल हो चुके हैं। व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी बैठकों में समस्या निदान को कई बार आवाज उठा चुके हैं। इसी के चलते शनिवार को एसडीएम और सीओ के निर्देशन में नगर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए बुल्डोजर चलाया गया। साथ ही कई दुकानदारों के चालान भी काटे गए। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने विरोध भी प्रकट किया।
शनिवार को एसडीएम दीपक कुमार पाल, सीओ राम करन, ईओ रेनू यादव ने नगर पालिका परिषद कर्मचारियों संग बुल्डोजर के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। हाईवे के अलावा महादेव चौराहे से बड़ा बाजार, घंटाघर, बजाजा, बाटा गली से पैंठ चौराहे तक अतिक्रमण अभियान जारी रहा। इस दौरान सड़क पर रखा कई व्यापारियों का सामान भी जब्त किया गया और कई दुकानदारों के चालान काटे गए। एसडीएम व सीओ ने दुकान की नाली से आगे लगी बेंच और उसके ऊपर लगे टीन सेड व लटके सामान टांगने पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं। ईओ रेनू यादव ने सब्जी, फल, चाट रेहड़ी वालों को सड़क किनारे न खड़े होने की हिदायत दी।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल और व्यापार सुरक्षा फोरम के पदाधिकारियों ने दुकान के आगे गर्मी के दौरान टीन सेड हटाने का विरोध किया। व्यापारियों ने तीन दिन का समय देने की मांग की है। इस पर एसडीएम ने बुधवार को पुन: अतिक्रमण अभियान चलाने की हिदायत दी है। व्यापारी धीरज वार्ष्णेय, सनी सिंघल, गोपाल वार्ष्णेय, नमन राठी ने सरकारी कार्यालयों की सड़क पर बनीं अवैध पार्किंग को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed