फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bullandshehar got 15 thousand dose of covisheild

कोविड वैक्सीन की 15 हजार डोज मिली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
bullandshehar got 15 thousand dose of covisheild
कोविड वैक्सीन की 15 हजार डोज मिली
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की 15 हजार डोज जिले को और मिल गई हैं। मेरठ मुख्यालय से विशेष वाहन द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच कोरोना वैक्सीन जिला मुख्यालय स्थित कोल्ड चेन लाई गई। जो दूसरे चरण में होने वाले वैक्सीनेशन अभियान के दौरान प्रयोग की जाएगी। फिलहाल कोरोना वैक्सीन को आईएलआर फ्रीजर में रखवा दिया गया है।
कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 16 जनवरी को पहले चरण का शुभारंभ किया जा चुका है। इस दौरान जिले को वैक्सीनेशन से पूर्व 20 हजार 490 डोज प्राप्त हुईं थी। जो पहले चरण में प्रयोग की जानी है। वहीं, शासन द्वारा दूसरे चरण को लेकर तिथि जारी की जा चुकी है। इससे पूर्व जिले को दूसरे चरण में होने वाले वैक्सीनेशन अभियान को लेकर मेरठ मेडिकल से सोमवार शाम को वैक्सीन वाहन में पुलिस सुरक्षा के बीच लाया गया। जिला वैक्सीन स्टोर मैनेजर देवराज ने बताया कि मेरठ के भंडार गृह से जिले को 15 हजार डोज उपलब्ध कराई गई हैं। वैक्सीन वाहन में वैक्सीन को सील कर जिला मुख्यालय लाया गया और जिला अस्पताल परिसर स्थित कोल्ड चेन सेंटर पर सकुशल स्वास्थ्य अफसरों की मौजूदगी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

आज 41 और कल 37 बूथों पर होगा टीकाकरण
एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि 28 जनवरी को 23 स्थानों पर 41 केंद्र (बूथ) बनाए गए हैं, जहां 4500 कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद 29 जनवरी को 22 स्थानों के 37 केंद्रों पर 3935 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। वहीं, चार फरवरी को 19 स्थानों पर 35 केंद्रों पर 3665 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इन तीनों राउंड में अगर कोई स्वास्थ्य कर्मी वैक्सीन लगवाने से वंचित रहता है तो उसे एक अंतिम मौका दिया जाएगा। इसके बाद वैक्सीन न लगवाने वालों को शासन के निर्देश पर ही वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य कर्मी निर्धारित दिन केंद्र पर वैक्सीन लगवा लें। टीकाकरण के लिए कोविड पोर्टल से संबंधित पर मेसेज भेजकर अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर होगा टीकाकरण
जिले के 23 स्थानों पर 41 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद, पीपीसी खुर्जा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अनूपशहर, बीबीनगर, दानपुर, डिबाई, गुलावठी, जहांगीराबाद, लखावटी, पहासू, शिकारपुर, स्याना व ऊंचागांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुनी व कसेरकलां आदि को केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा कैलाश अस्पताल खुर्जा, नगर के लक्ष्मी अस्पताल, अमेयश अस्पताल, राणा अस्पताल, वीआईआईटी कॉलेज और खुर्जा के धरपा स्थित पीएलआरडी को केंद्र बनाया गया है। अफसरों के अनुसार निजी केंद्रों पर टीकाकरण के लिए विभाग की टीम ही तैनात रहेगी।

कोट
सभी बूथों पर वैक्सीन पहुंचा दी गई है। बृहस्पतिवार को टीकाकरण के लिए 23 केंद्र पर 41 बूथ बनाए गए हैं। जिस कर्मी को मेसेज प्राप्त हो वह टीका अवश्य लगवाएं। दूसरे चरण के लिए 15 हजार डोज प्राप्त होने पर कोल्ड चेन में रखवा दिया गया है। - डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed