फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bull

Bulandshahar News: दरवाजे का छज्जा गिरा, चचेरे भाई-बहन की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
bull
अनूपशहर के गांव तोरई निवासी मृतक बालिका रितिका का फाइल फोटो।
अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के तोरई गांव में बृहस्पतिवार को घेर के दरवाजे का छज्जा गिरने से मलबे में चचेरे भाई-बहन दब गए। इससे दोनों की मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिवार में मातम छा गया। सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। एसडीएम प्रियंका गोयल, सीओ शशांक श्रीवास्तव ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। एसडीएम ने गांव पहुंचकर भी घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

अमित कुमार ने बताया कि उनके परिवार के दीपांशु (14 वर्ष) और उसकी चचेरी बहन रितिका (11 वर्ष) दोपहर के समय घर से महज 20 मीटर की दूरी पर स्थित घेर में पशुओं का चारा काटने के लिए जा रहे थे। जैसे ही दोनों घेर के मुख्य दरवाजे पर पहुंचे तभी दरवाजे के ऊपर बना छज्जा अचानक टूटकर दोनों बच्चों पर गिर गया। जिससे दोनों बच्चे छज्जे के मलबे में दब गए।
विज्ञापन

बच्चों के मलबे में दबने से चीख, पुकार मच गई। आसपास,अफरा तफरी का महौल हो गया। लोग बच्चों को बचाने के प्रयास में तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। वहीं, परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में मलबे को हटाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया। परिजन तुरंत उन्हें लेकर अनूपशहर के सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बच्चों के मृत घोषित किए जाने पर अस्पताल में मौजूद परिजनों में चीख, पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में हंसते खेलते परिवार की खुशियों को लग गया ग्रहण
हादसे ने दो सगे भाइयों के हंसते-खेलते परिवारों की खुशियों को ग्रहण लगा दिया। दीपांशु कक्षा 9वीं का छात्र था और चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। रितिका कक्षा 5वीं में पढ़ती थी और तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी। दीपांशु के पिता राजपाल, रितिका के पिता महेश सगे भाई हैं। दोनों मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं।
गांव में गमगीन हुआ माहौल
हादसों में दो बच्चों की मौत से गांव में शोक छाया हुआ है। पूरा गांव पीड़ित परिवार के दुख में शामिल है। ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे हैं और ढांढस बंधा रहे हैं। हादसे को लेकर गांव का माहौल पूरी तरह से गमगीन है। गांव में लोगों के चूल्हे तक नहीं जले है।
एसडीएम प्रियंका गोयल का कहना है कि घटना बेहद दुखद है और प्रशासन के संज्ञान में है। हल्का लेखपाल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से बात की है। नुकसान और हादसे की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जा रही है, ताकि नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाई जा सके।

सीओ अनूपशहर शशांक श्रीवास्तव का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच कर रही है। कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है।

अनूपशहर के गांव तोरई निवासी मृतक बालिका रितिका का फाइल फोटो।

अनूपशहर के गांव तोरई निवासी मृतक बालिका रितिका का फाइल फोटो।

अनूपशहर के गांव तोरई निवासी मृतक बालिका रितिका का फाइल फोटो।

अनूपशहर के गांव तोरई निवासी मृतक बालिका रितिका का फाइल फोटो।

अनूपशहर के गांव तोरई निवासी मृतक बालिका रितिका का फाइल फोटो।

अनूपशहर के गांव तोरई निवासी मृतक बालिका रितिका का फाइल फोटो।

अनूपशहर के गांव तोरई निवासी मृतक बालिका रितिका का फाइल फोटो।

अनूपशहर के गांव तोरई निवासी मृतक बालिका रितिका का फाइल फोटो।

अनूपशहर के गांव तोरई निवासी मृतक बालिका रितिका का फाइल फोटो।

अनूपशहर के गांव तोरई निवासी मृतक बालिका रितिका का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed