फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulanshahr news

प्रदूषण फैला रहे छह कोल्हू को अफसरों ने कराया बंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
bulanshahr news
प्रदूषण फैला रहे छह कोल्हू को अफसरों ने कराया बंद
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में वायु प्रदूषण को बढ़ने से रोकने के लिए क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अफसरों ने कार्रवाई अभियान शुरू कर दिया। सोमवार को विभागीय टीम ने छापा मारकर सदर तहसील क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में छह कोल्हू को सील करने की कार्रवाई की। विभाग की इस कार्रवाई से कोल्हू संचालकों में हड़कंप मच गया है।
बता दें कि जनपद में औद्योगिक, पॉटरी, मिल, कोल्हू के संचालित होने से वायु प्रदूषण का कारण बन रहे थे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेश पर औद्योगिक, चीनी मिल और कोल्हू को प्रदूषण के चलते बंद कराने के आदेश जारी कर दिए थे। लेकिन बंदी के आदेश के बाद भी जनपद में कोल्हू संचालित हो रहे थे। सोमवार को प्रदूषण विभाग की टीम ने सदर तहसील क्षेत्र में स्थित कोल्हू की जांच की। इस दौरान टीम को गांव लड़ावास फतेहपुर, कुरली, भटौना औरंगाबाद में गन्ना कोल्हू संचालित होते मिलने पर सीलिंग कर बंद करा दिए गए। प्रदूषण विभाग की इस कार्रवाई से अन्य कोल्हू संचालकों में हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी ईं जीएस श्रीवास्तव ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर सदर तहसील क्षेत्र के छह कोल्हू पर सीलिंग की कार्रवाई की गई हैं।
विज्ञापन

----------
स्मॉग का असर हुआ कम, लोगों ने ली राहत की सांस
बुलंदशहर। जनपद का एक्यूआई अब खतरे से बाहर हो गया है। स्मॉग का असर धीरे-धीरे कम होने से लोगों को राहत मिलने लगी है। अफसरों ने दावा किया है कि वायु प्रदूषण को बढ़ने से बचाने के इंतजाम किए जा रहे हैं, जिससे जल्द ही स्मॉग की चादर हट जाएगी। वहीं, मंगलवार को जनपद का एक्यूआई 316 मापा गया। एक्यूआई में भारी गिरावट आने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि दिवाली के बाद से जिले में स्मॉग (धुंध) ने कहर बरपाया हुआ था। स्मॉग के कारण लोगों को सांस लेने तथा आंखों में काफी परेशानी हो रही थी। साथ ही विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहन चालकों को सुबह के समय काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। रविवार रात्रि को जिले के साथ दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बूंदाबांदी होने से लोगों को स्मॉग से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed