{"_id":"5d3b405f8ebc3e6ccd346f8b","slug":"bulandshhar-news-bulandshahr-news-gbd1810558167","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, हुई गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, हुई गर्भवती
Fri, 26 Jul 2019 11:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : amarujala
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के परिजनों को उसके गर्भवती होने पर मामले की जानकारी हुई। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी अभी पुलिस के चंगुल से दूर है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने तहरीर देकर बताया कि करीब चार माह पूर्व गांव निवासी एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। साथ ही आरोपी ने मामले की शिकायत किसी से भी करने पर पीड़िता को व उसके परिजनों को हत्या की धमकी दी थी। उसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत किसी से भी नहीं की थी। पीड़िता को बीते दिनों पेट में दर्द की शिकायत हुई थी। जिसके बाद परिजनों ने उसका उपचार कराया था। इस दौरान परिजनों को जानकारी हुई कि उनकी पुत्री करीब चार माह की गर्भवती है।
विज्ञापन
परिजनों ने किशोरी से पूरे मामले में सख्ती से पूछताछ की। पीड़िता ने परिजनों को पूरी जानकारी दे दी थी। वहीं, अब पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। देहात कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, किशोरी के परिजन युवक पक्ष पर शादी के बाद मुकदमा वापस लेने की शर्त रख रहे हैं। दोनों पक्षों में बातचीत जारी है।
विज्ञापन