{"_id":"6015a6ff8ebc3e544b54fb6f","slug":"bulandshar-news-bulandshahr-news-gbd2128828141","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर विवाहिता पर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की खातिर विवाहिता पर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता पर उसके ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही आरोपियों ने बाद में उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के नजीमपुरा भूड़ निवासी अनुराधा चौधरी पुत्री स्व. राजवीर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह वर्ष 2012 में हरिद्वार के बाईपास हिल रोड खड़खड़ी आश्रम थाना कोतवाली नगर निवासी युवक दीपक चौधरी के साथ हुआ था। शादी में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन, ससुरालीजन उससे संतुष्ट नहीं थे। आरोपी उससे लगातार दहेज की मांग कर रहे थे और पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। पीड़िता का आरोप है कि बीते दिनों आरोपी पति व अन्य ससुरालीजनों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और गला दबाकर हत्या की कोशिश की। बाद में उसे घर से निकाल दिया गया। तब से वह अपने मायके में ही रह रही है। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।