फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshar news

हाड़ कंपा देने वाली ठंड का कहर जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
bulandshar news
हाड़ कंपा देने वाली ठंड का कहर जारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर जनपद में भी दिखाई दे रहा है, जिसके चलते तीसरे दिन भी सोमवार को कोहरे की चादर छाई रही। दोपहर के समय धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांल ली। लेकिन शाम होते ही ठंड के साथ गलन बढ़ने पर लोग बचाव के उपाय करते नजर आए। वहीं, कोहरे के चलते रात्रि और सुबह के समय वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

पहाड़ों पर हो रही जबरदस्त बर्फबारी से मैदानी इलाकों में दिन-प्रतिदिन ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। शनिवार से लगातार तीसरे दिन सोमवार सुबह और रात्रि के समय कोहरे की चादर छाई रही। इसी बीच बर्फीली हवाएं चलने लगी और हवाओं ने ठंड में इजाफा कर दिया। सुबह के समय धूप न निकलने पर लोगों को ठंड और गलन बढ़ने का अहसास हुआ। वहीं, दोपहर के समय धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। रविवार को न्यूनतम तापमान जहां आठ डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 तो अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, मंगलवार को न्यूनतम तापमान आठ तो अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, कोहरे के चलते अधिकांश क्षेत्र में मार्ग पर दृश्यता लगभग शून्य हो गई। इस दौरान 20 मीटर की दूरी पर खड़े लोग और वाहन दिखने बंद हो गए। यह स्थिति सुबह 10 बजे तक बनी रही। मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। इसका असर यहां भी दिख रहा है। बर्फबारी के कारण ही यहां का मौसम बदल गया है। साथ ही गत सप्ताह में बारिश की भी संभावना जताई है। जिससे अभी और ठंड बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed