फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshar news

आधारकार्ड संशोधन में हो रही दिक्कतों को लेकर छात्र छात्राओं ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
bulandshar news
आधार कार्ड संशोधन में हो रही
विज्ञापन

दिक्कतों के विरोध में प्रदर्शन
अनूपशरहर। विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा फार्म भरने के दौरान एनएडी-आर्डडी लगाए जाने की अनिवार्यता किए जाने से छात्र-छात्राओं को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एनएडी-आर्डडी बनवाने के लिए आधार कार्ड मोबाइल से लिंक होना जरूरी है। अधिकतर छात्र छात्राओं के आधार कार्ड से मोबाइल लिंक न होने की वजह से साइबर कैफे पर एनएडी-आर्डडी नहीं बन पा रही है। अनूपशहर में स्टेट बैंक व डाकघर में आधार कार्ड संशोधन की व्यवस्था है, लेकिन स्टाफ की तंगी के चलते पूरे दिन में मात्र तीस चालीस आधार कार्ड बनने व संशोधन का काम हो पा रहा है। इससे छात्र-छात्राओं में रोष व्याप्त है। सोमवार को आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आधार कार्ड संशोधन के काउंटर बढ़ाए जाने और अनियमितताओं पर रोक लगाने की मांग की है। एसडीएम पदमसिंह ने उप डाकपाल को आधार कार्ड संशोधन के लिए आ रहे छात्र-छात्राओं को टोकन जारी कर नियमानुसार कार्य करने के निर्देश दिए हैं। प्रदर्शन करने वालों में रेनू, दीपा, आरती, दीपेश, उमा कुमारी, ममतेश, मधु, डौली, पायल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed