फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahr's paddy is in demand in Haryana, farmers are getting benefits

Bulandshahar News: बुलंदशहर के धान की हरियाणा में मांग, किसानों को मिल रहा लाभ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr's paddy is in demand in Haryana, farmers are getting benefits
बुलंदशहर। जिले में इस बार बासमती धान की बंपर पैदावार हुई है। किसान लगातार अपनी फसल को लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। इस धान की सबसे अधिक मांग हरियाणा में है। जिले की 14 मंडियों से रोजाना 60 हजार से अधिक बोरी बासमती धान हरियाणा भेजा जा रहा है। ऐसे में फसल का भाव अच्छा मिलने पर किसानों को भी लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

इस बार जिले में 95 हजार हेक्टेयर धान का रकबा है। जिले के किसान बासमती धान की फसल को ज्यादा तरजीह देते हैं। हालांकि पिछले सालों में धान का दाम अच्छा नहीं मिला था। बावजूद इसके किसानों का मोह धान की फसल से इतर नहीं हुआ। इस बार फसल अच्छी हुई और किसान जब मंडी में लेकर पहुंचने लगे तो उसका भाव भी अच्छा मिला। जिले की मंडियों में धान का भाव 3200 से लेकर 3500 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। कुछ निम्न गुणवत्ता वाले धान की कीमत इससे भी कम है। इस बार किसानों को धान का दाम अच्छा मिल रहा है। मंडी अधिकारी और आढ़तियों का कहना है कि इस बार धान का दाम शुरूआत से ही अच्छा चल रहा है। अब तक धान प्रदेश में संचालित चावल मिल ही खरीद कर रही थी लेकिन, अब जिले के धान की मांग हरियाणा में संचालित चावल मिलों में बढ़ गई है। इसी के साथ पंजाब के मिल संचालक और व्यापारी भी धान खरीद के लिए पहुंच रहे हैं। प्रभारी मंडी सचिव मदन मोहन सिंह के अनुसार जिले की मंडियों में रोजाना 80 हजार से अधिक धान की बाेरी खरीदी जा रही है। इनमें से 60 हजार से अधिक बोरी रोजाना हरियाणा भेजी जा रही है।
विज्ञापन


आज से 34 क्रय केंद्रों पर शुरू होगी धान, मक्का और बाजरा की खरीद

बुलंदशहर। जिले में 34 क्रय केंद्रों पर धान, बाजरा और मक्का की सरकारी खरीद मंगलवार से शुरू हो जाएगी। धान के लिए सभी ब्लॉकों में 16 और बाजरा व मक्का के लिए 9-9 क्रय केंद्र संचालित होंगे। अधिकारियों के अनुसार क्रय केंद्र संचालित कर इन फसलों की खरीद की सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी जेड-ए-करीम ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 मूल्य समर्थन योजना के तहत धान, बाजरा और मक्का व की किसानों से सीधी खरीद होनी है। उन्होंने बताया कि सामान्य धान को 2183 रुपये प्रति क्विंटल और ए ग्रेड धान 2203 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। मक्का 2090 रुपये प्रति क्विंटल, बाजरा 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। क्रय केंद्र पर वही किसान धान समेत मक्का और बाजरा बेच सकेंगे, जिन्होंने विभागीय पोर्टल पर बेचने के लिए पंजीकरण कराया होगा। अब तक धान के लिए 229, बाजरा के लिए 116 और मक्का के लिए 41 किसानों ने ही पंजीकरण कराया है। 72 घंटे में ही किसान का ऑनलाइन भुगतान कर दिया जाएगा। संवाद

खरीद कम होने की आशंका
जिले में मंगलवार से शुरू हो रही धान, मक्का व बाजरा की खरीद कम होने की संभावना है। इसका एक कारण यह है कि अब तक धान के लिए 229, बाजरा के लिए 116 और मक्का के लिए 41 किसानों ने ही पंजीकरण कराया है। दूसरा कारण यह है कि अधिकतर किसान मक्का व बाजरा को पूर्व में ही बेच चुके हैं। रही धान की बात तो क्रय केंद्र पर बासमती धान की खरीद नहीं होगी। यहां पर मोटे धान की खरीद होगी। मोटा धान जिले में कुछ ही किसानों ने उगाया है। पिछले साल भी धान की क्रय केंद्रों पर बहुत कम खरीद हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed