Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahr: Woman Found Injured in Field Dies During Treatment a Week Later

बुलंदशहर: खेत में घायल मिली महिला की मौत, एक सप्ताह तक जिंदगी के लिए लड़ी जंग

Sat, 07 Nov 2026 03:33 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 07 Nov 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr: Woman Found Injured in Field Dies During Treatment a Week Later
महिला की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर के छतारी थाना इलाके के चौंढेरा गांव के खेतों में घायल अवस्था में मिली पिंकी देवी (32) की एक सप्ताह बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। हालांकि परिजनों की ओर से अभी किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी गई। पुलिस अपने स्तर से सभी पहलुओं पर जांच कर कर रही है। 
विज्ञापन


चौंढेरा गांव निवासी रामाशंकर ने बताया कि वह गांव में चौकीदारी करते हैं। 31 अक्टूबर को गांव के खेतों में एक महिला घायल अवस्था में पड़ी थी। उन्होंने इसकी सूचना 112 पर पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल घायल महिला को दानपुर पीएचसी पहुंचाया, जहां से महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


इसके बाद महिला को अलीगढ़ मेडिकल में भर्ती कराया गया। इसमें चौकीदारी रामा शंकर ने पुलिस को अज्ञात महिला के घायल अवस्था में मिलने की तहरीर पुलिस को दी थी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। तीन दिन बाद पुलिस जांच में महिला की शिनाख्त बिकुपुर रामनगर गांव निवासी पिंकी देवी (32) के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने पिंकी के उपचार की जानकारी उनके पति बिन्नामी सिंह को दी। सूचना पर वह अलीगढ़ अस्पताल पहुंचे। हालांकि उनकी ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई। शनिवार को उपचार के दौरान पिंकी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद अलीगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम जांच के लिए भेजा। 
 

वहीं छतारी थाना प्रभारी का कहना है कि प्रथमा दृष्टया जमीन पर गिरने से सिर में चोट लग गई थी, जिस कारण महिला घायल हो गई थी। पति से मिली जानकारी के अनुसार महिला को मानसिक बीमारी भी थी। हालांकि अभी किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed