फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahr Warriors won the match

Bulandshahar News: बुलंदशहर वॉरियर्स ने मैच जीत सेमीफाइनल में बनाई जगह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr Warriors won the match
डीएवी मैदान में चल रहे बीपीएल में गेंदबाजी करता ​खिलाड़ी। संवाद
बुलंदशहर। डीएवी कॉलेज के मैदान में बालाजी क्रिकेट एकेडमी की ओर से चल रहे बुलंदशहर प्रीमियर लीग का आयोजन चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। चौथे दिन खेले गए मैचों में बुलंदशहर वॉरियर्स और बुलंदशहर बुल्स ने जीत हासिल की। बुलंदशहर वॉरियर्स के तीन मैच जीतने पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं, दीपक व कपिल पांचाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज के मैदान में बालाजी क्रिकेट एकेडमी के बैनर तले चल रहे बीपीएल के आठवें रीजन में बुलंदशहर वॉरियर्स व हॉक्स और बुलंदशहर हॉक्स व बुल्स के बीच क्रिकेट मैच खेले गए। मैच का शुभारंभ डॉ. विजय स्वरूप व मेनका साड़ी संसार के एमडी अतुल मित्तल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। लीग का छठवां मैच में बुलंदशहर हॉक्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। बुलंदशहर हॉक्स की टीम ने शिवांश के 66 रन की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 141 रन बनाए। बुलंदशहर वॉरियर्स के गेंदबाज दानिश ने तीन व अनुज ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुलंदशहर वॉरियर्स की टीम ने दीपक के नाबाद 58 रन व अफसर के 40 रन की बदौलत 12.5 ओवर में तीन विकेट खोकर 142 रन बना मैच जीत लिया।
विज्ञापन

लीग के सातवें मैच में बुलंदशहर हॉक्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बुलंदशहर बुल्स की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 237 रन बनाए। इसमें कपिल पांचाल के 104 रन व शिवम के 59 रन का योगदान रहा। बुलंदशहर हॉक्स के गेंदबाज हेम, कबीर, शुभ व सुनील ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुलंदशहर हॉक्स की टीम 13.2 ओवर में 91 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बालाजी क्रिकेट एकेडमी के कोच मुनेश गिरी ने बताया कि बुलंदशहर वॉरियर्स ने सात विकेट से बुलंदशहर हॉक्स की टीम को और बुलंदशहर बुल्स ने 146 रन से से बुलंदशहर हॉक्स की टीम को हरा लीग में जीत हासिल की। बुलंदशहर वॉरियर्स की टीम अपने तीनों मैच जीत सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बुलंदशहर वॉरियर्स के दीपक और बुलंदशहर बुल्स के कपिल पांचाल को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस दौरान जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव महेश गुप्ता, चेतन चौहान, अंकित निर्मल, अरुण गुप्ता, संदीप शर्मा, राकेश गुप्ता, अनुज चौधरी, मैच के अंपायर महेंद्र सिंह व अभय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed