फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahr sets national record 1,94,228 people sing Vande Mataram together

बुलंदशहर ने रचा राष्ट्रीय कीर्तिमान: 1,94,228 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम्, एचबीआर के रिकॉर्ड में नाम दर्ज

Tue, 02 Dec 2025 07:21 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 02 Dec 2025 07:21 PM IST
सार

जनपद के 1,888 विद्यालयों में एक ही समय पर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया, जिसने पूरे प्रदेश में बुलंदशहर को विशिष्ट पहचान दिलाई।

विज्ञापन
Bulandshahr sets national record 1,94,228 people sing Vande Mataram together
बुलंदशहर ने लहराया परचम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर जनपद ने एक साथ वंदे मातरम् गाकर देशभर में अपना परचम लहराते हुए एक नया इतिहास रचा है। हिंदुस्तान बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (एचबीआर) ने यहां की डीएम श्रुति और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय को सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया है। यह सम्मान एक ही दिन में आयोजित राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के सबसे बड़े सामूहिक गायन कार्यक्रम के सफल, अनुशासित और प्रेरणादायक आयोजन के लिए दिया गया है।

विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त 2025 को बेसिक शिक्षा विभाग की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में अभूतपूर्व जनभागीदारी देखने को मिली थी। जनपद के 1,888 विद्यालयों में एक ही समय पर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया, जिसने पूरे प्रदेश में बुलंदशहर को विशिष्ट पहचान दिलाई। रिकॉर्ड बनाने वाले इस ऐतिहासिक क्षण में कुल 1,94,228 प्रतिभागियों ने एक स्वर में राष्ट्रीय गीत गाकर देशभक्ति का संदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान 1,80,984 छात्र, 10,217 शिक्षक और 3,027 अभिभावक मौजूद रहे थे। डीएम ने इस उपलब्धि को राष्ट्रीय गौरव, एकता और जनसहभागिता का सर्वोत्तम उदाहरण बताया है। वहीं, इसी के चलते हिंदुस्तान बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने इसे आधिकारिक रूप से रिकॉर्ड में दर्ज किया है। रिकॉर्ड संस्था ने कहा कि यह आयोजन देश के लिए एक प्रेरक मिसाल बन गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता का श्रेय सीधे तौर पर डीएम श्रुति की दूरदर्शिता, सूझबूझ और प्रभावी नेतृत्व क्षमता को जाता है, जिसके तहत बेसिक शिक्षा विभाग, सभी विद्यालयों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों को एकजुट किया गया।

विज्ञापन

यह उपलब्धि न केवल जिले की प्रशासनिक दक्षता को प्रमाणित करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि जब जनपद एकजुट होकर कार्य करता है, तो विश्वस्तरीय उपलब्धियां भी संभव हैं। डीएम ने कहा कि यह सम्मान पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है और यह रिकॉर्ड आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

यह भी पढ़ें-  नाबालिग शिष्या पर फिदा हुआ शिक्षक: मां ने किया फोन, टीचर का जवाब सुन पैरों तले खिसकी जमीन; लड़की का फोन है बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed