फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

दिल्ली पुलिस के सिपाही ने फंदे से लटककर दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
सिपाही अमित का फाइल फोटो - फोटो : SIKANDRABAD
दिल्ली पुलिस के सिपाही ने फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन

ककोड़। थाना क्षेत्र के गांव अमीपुर बांगर निवासी दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत अमित (39) पुत्र मदनपाल ने गांव स्थित अपने घर में ही फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया। बुधवार की शाम गमगीन माहौल में मृतक सिपाही का अंतिम संस्कार कर दिया गया। खुदकुशी के पीछे गृह क्लेश बताया जा रहा है।
मृतक सिपाही की मां ने बताया कि मंगलवार को ड्यूटी के बाद दोपहर करीब तीन बजे अमित घर पहुंचा। जिसके बाद उसने आराम किया। शाम के समय वह घेर में पशुओं को चारा डालने और दूध निकालने के लिए चली गई। शाम में करीब छह बजे जब वह घर पहुंची तो अमित दिखाई नहीं दिया। उसने ऊपर जाकर देखा तो अमित कमरे में फंदे से लटका हुआ था। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने अमित को फंदे से उतारकर दनकौर, नोएडा में चिकित्सकों को दिखाया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव को लेकर घर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। सीओ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि रात करीब नौ बजे पुलिस को अमित के फंासी लगाने के बारे में सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना के पीछे प्रथम दृष्ट्या गृह क्लेश का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अमित सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा में तैनात था। वह घर से ही डेली अप-डाउन करता था।
विज्ञापन

दो दिन पहले की पत्नी बच्चों के साथ गई थी मायके
ककोड़। बताया गया कि सिपाही अमित अपने परिवार के साथ गांव में रहता था। परिवार में माता-पिता के अलावा छोटा भाई, पत्नी प्रियंका छह वर्ष की बेटी आयुषी, दो वर्ष का बेटा अर्पित है। घटना से दो दिन पूर्व ही पत्नी प्रियंका दोनों बच्चों के साथ अपने मायके कस्बा खैर थाना खैर जनपद अलीगढ़ कई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2010 में दिल्ली पुलिस में हुआ था भर्ती
ककोड़। बताया गया कि अमित 2010 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था। वह परिवार में सबसे बड़ा था। तीन बहनों की शादी हो चुकी है। छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed