{"_id":"62aa15034c063156534a49bb","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd240101679","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन के पोल से लटका मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन के पोल से लटका मिला मजदूर का शव
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिलखनवाली निवासी राहुल (32) पुत्र ओमप्रकाश का बुधवार की सुबह अपने खेत के पास में ही गांव निवासी युवक के खेत में हाईटेंशन लाइन के पोल से शव लटका मिला। युवक की मौत की से उसके परिजनों मातम छाया हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस मामले को जहां प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या बता रही है। वही परिवार के लोग अनहोनी की आशंका जाहिर कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार राहुल तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था। पिता के पास दो बीघा जमीन है। राहुल मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। बताया गया कि मंगलवार को वह घर से मजदूरी के लिए गया था। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने बताया कि देर शाम तक राहुल के वापस नहीं लौटने पर उन्होंने उसकी तलाश की मगर कोई सुराग नहीं लगा। वह अपना मोबाइल भी घर भूल गया था। बुधवार की सुबह गांव निवासी युवक जब अपने खेत में कार्य करने के लिए गया तो उसने खेत से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन के पोल से राहुल के शव को लटका हुआ देखा। युवक ने घटना के बारे में परिवार के लोगों, पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। वही घटना की जानकारी होने पर गांव के लोगों की भी मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक शादीशुदा था। उसके दो वर्ष का बेटा कार्तिक है। परिवार के लोगों ने राहुल के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर की है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार का चोट का निशान नहीं था। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लगता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। परिवार के लोगों ने गुमशुगदी के बारे में भी पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी थी।