फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

सड़क हादसे में सेवानिवृत्त सूबेदार की मौत, पत्नी घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
ृतक सेवानिवृत सूबेदार भवीचंद का फाइल फोटो। - फोटो : SIKANDRABAD
सड़क हादसे में सेवानिवृत्त सूबेदार की मौत, पत्नी घायल
विज्ञापन

चोला। थाना क्षेत्र में पचौता गेट के पास ग्राम दीनोल खुर्जा देहात निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार भवीचंद की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गई। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जितेंद्र ने बताया कि उसके पिता भवीचंद (58) आर्मी में सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद वह नोएडा में एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी इंचार्ज थे। मंगलवार की रात में वह माता दर्शना देवी के साथ बाइक से नोएडा से गांव आ रहे थे। करीब 10 बजे चोला क्षेत्र में पचौता गेट के पास अचानक खेत से निकली नीलगाय ने बाइक में टक्कर में मार दी। हादसे में माता, पिता दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान भवीचंद की मौत हो गई। वही घायल पत्नी का उपचार चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भवीचंद की मौत की सूचना से उसके परिवार में मातम छा गया। सांत्वना देने के लिए घर पर ग्रामीणों, क्षेत्र के लोगों, रिश्तेदारों, परिचितों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed