{"_id":"626eea4c994cd86ea5740597","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd237761024","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से लौट रहे फैक्टरी कर्मी की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी से लौट रहे फैक्टरी कर्मी की हादसे में मौत
विज्ञापन

सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र में हाईवे-91 पर गुर्जर चौक के पास साइकिल सवार कोतवाली क्षेत्र के गांव गाजीपुर निवासी मुकेश शर्मा (55) की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के बेटे ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ग्राम गाजीपुर निवासी चाहत शर्मा ने बताया कि उसके पिता औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में नौकरी करते थे। रविवार की सुबह ड्यूटी के बाद वह साइकिल से वापस घर लौट रहे थे। करीब 7.30 बजे हाईवे-91 पर गुर्जर चौक के पास अज्ञात वाहन के चालक ने तेजी, लापरवाही के साथ वाहन को चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।