{"_id":"626d78169aa23865374d7b5d","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd237710516","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड ब्वॉय की नौकरी लगवाने के नाम पर 9.5 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड ब्वॉय की नौकरी लगवाने के नाम पर 9.5 लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड ब्वॉय की नौकरी लगवाने के नाम पर 9.5 लाख ठगे
सिकंदराबाद। वार्ड ब्वॉय की नौकरी लगवाने के नाम पर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुर गेंदपुर निवासी समेत दो लोगों से दंपती ने 9.5 लाख की ठगी कर ली गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शेखपुर गेंदपुर निवासी सरजीत सिंह , मलियाना अवल कस्बा औरंगाबाद जनपद बुलंदशहर निवासी धर्मेंद्र ने बतया कि सीतापुर योजना रोड राम बैक चौराहा जनपद लखनऊ, मूल निवासी ग्राम बीकापुर तुलताबाद बिचौली जिला फैजाबाद निवासी श्रीकांत ने उनके पुत्रों की सरकारी अस्पताल में वार्ड ब्वॉय के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 9.5 लाख रुपये लिए थे। उक्त धनराशि को नगद व श्रीकांत के खाते में ट्रांसफर के माध्यम से दिया गया था। काफी दिनों तक भी नौकरी नहीं लगने पर जब उन्होंने श्रीकांत व उसकी पत्नी से नौकरी के बारे में जानकारी की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने श्रीकांत और उसकी पत्नी से मिलकर नौकरी के बारे में पूछा तो दंपती ने उन्हें धमकाते हुए झूठे केस में फंसवाने की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया। कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।